Fashion Trends: सावन में Floral Organza और Silk साड़ियों की भारी मांग, जानें क्या है लेटेस्ट Style Guide

Sawan 2026 Green Saree
AI Image

सावन के दौरान हरे रंग के धार्मिक महत्व और समकालीन फैशन रुझानों का विश्लेषण करते हुए यह लेख लहरिया, ऑर्गेनजा और सिल्क साड़ियों के विभिन्न विकल्पों को प्रस्तुत करता है। सुहागिन महिलाओं के लिए पारंपरिक और आधुनिक शैलियों का यह संयोजन न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है बल्कि व्यक्तिगत शैली को भी नया आयाम देता है। सावन फैशन और लेटेस्ट हरी साड़ी डिजाइंस के लिए यह एक विस्तृत मार्गदर्शिका है।

कुछ ही दिनों में सावन का पवित्र महीना शुरु होने वाला है। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में सावन के महीने में हरे रंग को खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनना पंसद करती हैं। वहीं इस दौरान हरी चूड़ियां पहनना भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

वैसे आजकल बाजार में पुरानी भारी साड़ियों की जगह लाइटवेट और स्टाइलिश साड़ियों का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। तो चलिए इस लेख में हम आपको हरी साड़ी की लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में बताते हैं, जिन्हें पहनकर आप महफिल में चार चांद लगा सकते हैं।

लहरिया और बांधनी साड़ी

सावन के महीने में कई सारे व्रत त्योहार आते हैं। आप तीज व्रत से लेकर सोमवार व्रत में भी लहरिया और बांधनी साड़ियों का ट्रेंड बढ़ जाता है। इनकी खास बात यह है कि ये पैटर्न और डिजाइंस कभी पुराने नहीं होते हैं। आजकल जॉर्जेट और शिफॉन फैब्रिक पर गोटा-पट्टी वर्क वाली हरी लहरिया साड़ियां काफी पसंद की जा रही है। लाइट साड़ी पहनकर आप एकदम रॉयल लुक पा सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी

क्या आप भी भारी-भरकम साड़ी पहनकर परेशान हो जाते हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी चुन सकती हैं। इन पर बने बड़े-बड़े फ्लोरल प्रिंट्स सावन के महीने में बेहद फ्रेश और मॉर्डन लुक देते हैं। इसके अलावा, आप एक स्टाइलिश पफ-स्लीव ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

सीक्वेंस और नेट साड़ी

इसके अलावा आप सावन में किसी गेट-टुगेदर के लिए सीक्वेंस या नेट की हरी साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। वैसे आज के समय में पेस्टल ग्रीन और ऑलिव ग्रीन शेड्स में बारीक सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियों का चलन काफी बढ़ रहा है। यह आपको बिना ज्याद मेहनत के एक ग्लैमर्स और हटके लुक देती हैं।

बनारसी या सिल्क साड़ी

पूजा-पाठ के लिए आपको शानदार एथनिक लुक चाहिए, तो डार्क ग्रीन रंग की बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी पहन सकते हैं। चांदी के जरी बॉर्डर वाली ये साड़ियां सदाबहार होती हैं। इसके साथ बालों में गजरा और ट्रेडिशनल झुमके पहनकर आप सावन शानदार लुक पा सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़