Sawan Fashion Trend: हरे रंग के अलावा ये 5 Shades देंगे आपको Glamorous और Instagram-Friendly लुक

Sawan Fashion Trend
AI Image

सावन के पारंपरिक हरे रंग के अलावा फैशन ट्रेंड्स में अब पीला, सफेद और गुलाबी जैसे रंगों का महत्व बढ़ रहा है जो सावन सोमवार व्रत और त्योहारों के दौरान एक नया और ताजगी भरा एथनिक लुक प्रदान करते हैं। यह विश्लेषण सावन फैशन टिप्स और ट्रेंडी कलर्स के माध्यम से महिलाओं को पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर अधिक स्टाइलिश और आत्मविश्वासपूर्ण दिखने में मदद करता है।

सावन का महीना चल रहा है और हर तरफ हरियाली, रिमझिम बारिश तथा त्योहारों की रौनक देखने को मिल रही है। कल से सावन सोमवार के व्रत भी शुरु हो रहे हैं। खासकर सावन के समय में महिलाएं और लड़कियां हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और मेहंदी पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि हरा रंग सावन, प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 

आजकल फैशन का ट्रेंड काफी जल्दी बदलता रहता है। अब आप सिर्फ हरें रंग तक सीमित नहीं रहना है। इस सावन कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई जरुर करें। हरे रंग के साथ ऐसे रंगों का चयन करें, जो आपके एथनिक और फ्यूजन लुक काफी शानदार बना सकते हैं।

यदि आप हर साल एक जैसा हरा सूट या साड़ी पहनकर बोर हो गए है, तो इस बार अपने वॉर्डरोब में कुछ नए रंग शामिल करें। ये रंग न सिर्फ आपको ट्रेंडी लुक देंगे, बल्कि सावन के मौसम की खूबसूरती के साथ भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 रंगों के बार में जिन्हें आप इस सावन में फैशन स्टाइल को नया ट्विस्ट दे सकते हैं।

पीला रंग  

- पीले रंग को खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

 - गौरतलब है कि पीले रंग की रौनक और त्योहारों के उत्साह को खूबसूरती से दर्शाता है।

 - इसलिए आप येलो कुर्ता, अनारकली, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आप फ्रेश और एलिगेंट लुक पा सकते हैं।

- इसके साथ आप गोल्डन ज्वेलरी या हर दुपट्टा के साथ पेयर कर सकते हैं।

सफेद रंग

- सावन के दौरान सफेद कलर का आउटफिट सिंपल और एकदम क्लासी लुक प्रदान करेगा।

 - असल में सफेद रंग को एवरग्रीन माना जाता है।

 - व्हाइट चिकनकारी कुर्ता, कॉटन साड़ी या पलाजो सेट बारिश के मौसम में काफी आकर्षक लगते हैं।

 - इसमें हरे, गुलाबी या पीले रंग की एक्सेसरीज जोड़कर आप फेस्टिव लुक को पूरा कर सकते हैं।

गुलाबी रंग

- खाततौर पर गुलाबी रंग के परिधान सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देते हैं।

 - यदि आप फेमिनिन और एलिगेंट स्टाइल पसंद करते हैं, तो पिंक शेड्स सबसे बेहतरीन है।

 - बेबी पिंक, रोज पिंक या फ्यूशिया पिंक आउटफिट्स इस बार सावन के फेस्टिवल पर पहन सकती हैं।

 - सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ यह लुक और भी खूबसूरत लगेगा।

नारंगी रंग 

- फेस्टिवल के लिए सबसे बढ़िया परिधान नारंगी रंग के होते है। 

 - केसरिया रंग या ऑरेंज उत्साह , ऊर्जा और आध्यात्मिकता के प्रतीक होते हैं।

 - सावन के सोमवार, पूजा या धार्मिक आयोजनों के लिए यह रंग काफी शानदार ऑप्शन माने जाते हैं।

 - महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी सावन में पूजा अनुष्ठानों में नारंगी रंग के आउटफिट पहन सकते हैं।

लैवेंडर और पेस्टल शेड्स

- आजकल ये रंग काफी ट्रेंडी है और इन्हें हर कोई पहनना पसंद करता है।

 - यदि आप इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक स्टाइल करना चाहती है, तो लैवेंडर, मिंट ब्लू, पीच या अन्य पेस्टल शेड्स को वियर कर सकती हैं।

 - गौरतलब है कि ये रंग बरसात के समय काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आते हैं।

 - इन आउटफिट के साथ आप लाइट मेकअप और पर्ल एक्सेसरीज के साथ पहनकर आप सबसे बेहतर लगती हैं।

- इस रंग साड़ियां, सलवार सूट, कोर्ड-सेट या इंडो वेस्टर्न को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़