क्या है Skin Barrier? जानें डैमेज्ड स्किन के Symptoms और बेस्ट Care Routine

Skin Barrier Damage
AI Image

त्वचा की सेहत और नेचुरल ग्लो के लिए मजबूत स्किन बैरियर का होना बेहद जरूरी माना जाता है। गलत खानपान, केमिकल प्रोडक्ट्स और अत्यधिक एक्सफोलिएशन के कारण यह प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है। सेरामाइड्स और हायल्यूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइजर का सही इस्तेमाल स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद करता है।

आजकल हर किसी को हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहिए। लेकिन स्किनकेयर की बात आती है, तो इतना ध्यान नहीं रखते हैं, ऊपरे से गलत खानपान की आदतें भी होती है। कई बार स्किन के धूल, धूप, प्रदूषण, मौसम में बदलाव और कई तरह के कॉस्मिटक प्रोडक्ट्स के संपर्क आते हैं। जिस कारण से स्किन बैरियर के कमजोर होने की समस्या होती है, जो स्किन की हेल्थ को प्रभावित करती है।

अब कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर स्किन बैरियर क्या है और इससे जुड़ी परेशानियां कब कम होगी? तो चलिए आपको बताते हैं कि स्किन बैरियर क्या है।

स्किन बैरियर क्या होता है?

असल में स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर कहा जाता है, जो मुख्य रुप से स्किन के सेल्स, नेचुरल ऑयल और लिपिड्स से मिलकर बनी होती है। इसका मुख्य रुप काम त्वचा में नमी को बनाए रखना और धूल, धूप, प्रदूषण, बैक्टीरिया, केमिकल और अन्य जलन पैदा करने वाली चीजों से स्किन को बचाने में मदद करती है।

वैसे स्किन बैरियर हेल्दी होता है, तो त्वचा आमतौर पर मुलायम, आरामदायक और बैलेंस महसूस होती है, लेकिन जब यह कमजोर या डैमेज हो जाती है, तो त्वचा की नमी गायब हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई, सेंसिटिव, खुजली वाली, रेडनेस और जलन वाली हो जाती है।

स्किन बैरियर कमजोर होने के लक्षण

 - जरुरत ज्यादा ड्राई स्किन

 - त्वचा का खुरदुरा महसूस होना

 - खुजली या जलन होना

 - स्किन में रेडनेस दिखाई देना

 - नॉर्मल प्रोडक्ट लगाने पर चुभन या जलन होना

 - त्वचा का पहले की मुकाबले में ज्यादा सेंसिटिव हो जाना।

कब स्किन बैरियर कमजोर होते हैं?

 - चेहरे को अधिक धोना है

 - हार्ड केमिकल वाले साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल होना

 - बार-बार एक्सफोलिएशन करना

 - स्ट्रॉग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

 - बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करना

 - ठंडा या सूखा मौसम

स्किन बैरियर की देखभाल कैसे करें?

 - इसके लिए आप हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।

 - त्वचा के अनुसार नियमित रुप से मॉइस्चराइजर लगाएं।

 - बाहर निकलने से पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

 - ज्यादा स्क्रबिंग और पीलिंग से बचें।

 - आपकी स्किन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे मॉइस्चराइजर का चुनें, जिनमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, हायल्यूरोनिक एसिड या फैटी एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स हो, जो हाइड्रेशन को बेहतर बनाने और स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को सेहरा देने में मदद करेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़