Indian Overseas Bank Recruitment 2026: SO के 291 पदों पर निकली भर्ती, जानें Salary और Selection Process

इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है जिसमें 45 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न स्केल के तहत इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये से अधिक तक का मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
नौकरी की तलाश में रहने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। असल में इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरु हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iob.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
जानें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
-मैनेजर पद के लिए- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बैंकिंग एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
- तकनीकी पदों के लिए- इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस से संबंधित डिग्री।
- क्रेडिट और रिस्क पदों के लिए- इसके लिए फाइनेंस में MBA/PGDM, CA, CMA या अन्य संबंधित प्रोफेशनल डिग्री होनी अनिवार्य है।
एज लिमिट और आवेदन फीस
इसके लिए एज लिमिट न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आवेदन फीस के लिए सामान्य वर्गों को 1000 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को 175 रुपये देने होंगे।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन एग्जाम होगा
- इंटरव्यू
जानें सैलरी
- असल में JMGS| स्केल: 48480- 85290 रुपए प्रति माह मिलेगी।
- MMGS || स्केल: 64820-93960 रुपए प्रति माह
- MMGS||| स्केल: 85920-105820 रुपए प्रति माह
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- आखिर में इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
अन्य न्यूज़













