प्राइमर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा फ्लॉलेस लुक

एक अच्छा प्राइमर असल में आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक स्मूद बेस बनाता है। यह पोर्स ब्लर करने, ऑयल कंट्रोल करने, ड्राइनेस को बैलेंस करने, और मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने में हेल्प करता है। लेकिन मार्केट में इतने ऑप्शन हैं, जिसकी वजह से कन्फ्यूजन होने लगती है।
अपने लुक को बेस्ट टच देने के लिए हम सभी मेकअप करना काफी पसंद करती हैं। लेकिन मेकअप में फ्लॉलेस लुक तभी मिलता है, जब आप टेक्निक सही हो। ऐसे में प्राइमर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। गलत प्राइमर आपका पूरा मेकअप लुक बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से कभी फाउंडेशन पैची लगती है, तो कभी ऑयली स्किन और भी ज्यादा शाइनी नजर आती है। यही वजह है कि प्राइमर का सही तरह से चयन करना चाहिए।
एक अच्छा प्राइमर असल में आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक स्मूद बेस बनाता है। यह पोर्स ब्लर करने, ऑयल कंट्रोल करने, ड्राइनेस को बैलेंस करने, और मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने में हेल्प करता है। लेकिन मार्केट में इतने ऑप्शन हैं, जिसकी वजह से कन्फ्यूजन होने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि प्राइमर खरीदते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-
स्किन टाइप को समझें पहले
प्राइमर से आपको बेस्ट लुक केवल तभी मिल सकता है, जब आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार उसे चुनें। मसलन, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में मैट या ऑयल-कंट्रोल प्राइमर चुनें। यह चेहरे की शाइन को कम करने में मदद करता है। वहीं, ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग या ड्यूई प्राइमर चुनना काफी अच्छा माना जाता है। वहीं, अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में बैलेंसिंग प्राइमर चुनना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो ऑयली और ड्राई एरिया के लिए अलग-अलग प्राइमर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन प्रॉब्लम के अनुसार चुनें प्राइमर
हर स्किन की अलग-अलग प्रॉब्लम होती हैं और इसलिए आपको अपनी स्किन प्रॉब्लम के अनुसार प्राइमर चुनें। अगर आपको बिग पोर्स की समस्या है तो ऐसे में पोर्स फिलिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। ठीक इसी तरह, डल स्किन के लिए इल्यूमिनेटिंग प्राइमर और स्किन रेडनेस के लिए ग्रीन प्राइमर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फाउंडेशन के साथ करें मैच
प्राइमर को फाउंडेशन के साथ मैच करने से आपको बेस्ट लुक मिलता है। मसलन, वॉटर-बेस्ड फाउंडेशन के लिए वॉटर-बेस्ड प्राइमर को चुनें। इसी तरह, सिलिकॉन प्राइमर को सिलिकॉन फाउंडेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़
















