Dark Underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये सीरम, जानें ये जरुरी बातें

Dark Underarms
Common Creatives

अंडरआर्म्स का काला पड़ना कोई असामान्य बात नहीं है। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह, अंडरआर्म्स की त्वचा भी काली या बदरंग हो सकती है। अंडरआर्म की त्वचा बाकी त्वचा की तुलना में अधिक डार्क होती है, जो कुछ लोगों को स्लीवलेस टॉप पहनने, सार्वजनिक रूप से सूट पहनने से शर्म आती है।

यदि आपके अंडरआर्म्स डियोड्रेंट, शेविंग या अन्य जलन पैदा करने वाले पदार्थों के संपर्क में आने के कारण काली पड़ गई है, तो आपको अपनी अंडरआर्म्स  को हल्का करने के कई प्रयास कर लिए लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला। अगर बात करें तो अंडरआर्म्स की तो कई बार यह स्किन टोन की तुलना में काफी ज्यादा डार्क नजर आते हैं। गर्मी के मौसम में काले अंडरआर्म्स शार्दिंगी का कारण बन सकते हैं। चलिए आपको इस लेख में अंडरआर्म्स को लाइट करने के लिए इस होममेड सीरम को लगाना शुरु करें।

अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण

- डिओडोरेंट्स और एंटीपर्सपिरेंट्स में रासायनिक जलन पैदा करने वाले तत्व।

-शेविंग के कारण होने वाली जलन।

- कभी-कभार एक्सफोलिएशन के कारण मृत त्वचा कोशिकाओं का जमा होना।

- टाइट कपड़ों के कारण होने की वजह से आदि।

- मेलास्मा, या त्वचा पर काले धब्बे।

- अन्य त्वचा विकार जो कालापन पैदा कर सकते हैं, जैसे फॉक्स-फोर्डिस रोग।

- धूम्रपान, जो हाइपरपिग्मेंटेशन को बढ़ाता है।

सामग्री

-फिटकरी

-गुलाब जल

-ग्लीसरीन

कैसे बनाएं ये सीरम

इस सीरम को बनाने के लिए पहले फिटकरी लें और उसें ब्लेंडर डालकर पीस लें। महीन पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में दो से तीन चम्मच ग्लीसरीन और गुलाब जल मिला लें। इसका थिक सीरम बनाना है। जब ये तैयार हो जाए तो इसे एक बोतल में निकाल लें। इस सीरम को सुबह नहाने के बाद या फिर शाम के टाइम इसे लगा लें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़