Saree Fashion: साड़ी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस तो कंगना रनौत के लुक को करें रीक्रिएट, आप पर टिक जाएगी हर नजर

Saree Fashion
Creative Commons licenses

आज हम आपको एक्ट्रेस कंगना रनौत के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही हम आपको इसे स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

साड़ी का फैशन हमेशा हमेशा ट्रेंड में रहता है। साड़ी में आपको कई अलग-अलग पैटर्न और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं हम काफी बार सेलेब्रिटी स्टाइल साड़ी लुक्स को भी री-क्रिएट करते हैं। वहीं बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस क्वीन कंगना रनौत के साड़ी लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक्ट्रेस कंगना रनौत के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही हम आपको इसे स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: दोमुंहे बालों को काटने की जरूरत नहीं, बस अपनाएं ये उपाय

रेड और व्हाइट साड़ी लुक

रेड और व्हाइट साड़ी को कंगना रनौत ने राम मंदिर में दर्शन करते समय पहना था। इस तरह की साड़ी आपको बाजार से करीब 2,500 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी डिजाइनर ब्लाउज स्टाइल कर सकते हैं। गोल्डन कलर वर्क वाली साड़ी के साथ आप कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

कॉटन साड़ी लुक

गर्मियों के मौसम में इस तरह की फैब्रिक वाली साड़ियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मार्केट में आपको इस तरह की साड़ी आसानी 1,000 रुपए में भी मिल जाएगी। मिनिमल और रोजाना पहनने के लिए इस तरह की साड़ी सबसे बेस्ट रहेगी। इसके साथ आप सिल्वर और एंटीक ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी लुक

यदि आप साड़ी में फैंसी लुक पाना चाहती हैं, तो बिना कुछ सोचे-समझे सिल्क की साड़ी चुन सकती हैं। साथ ही इस साड़ी को आप अपने तरीके से स्टाइल कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप पर्ल ज्वैलरी कैरी करें। मार्केट में आपको सिर्फ 4,000 रुपए तक की साड़ी आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की साड़ी को कैरी करने के साथ बन हेयर स्टाइल बनाएं, जिसे लाल गुलाब और गजरे से सजा सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़