Beauty Tips: मानसून में फेस ऑयल या फेस सीरम? जानिए क्या है बेहतर

Face Oil vs Face Serum
Image Credit- AI generated image (Chatgpt)
मिताली जैन । Jul 17 2026 6:47PM

फेस सीरम वास्तव में हल्का, पानी जैसा या जेल बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग तत्व अधिक मात्रा में होते हैं जो त्वचा के अंदर तक जल्दी पहुंच जाते हैं। यह स्किन को चिपचिपा किए बिना हाइड्रेट करता है। साथ ही, यह दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन पर काम कर सकता है।

बारिश के मौसम में अमूमन स्किन को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत अधिक नमी की वजह से कभी चेहरा जरूरत से ज्यादा चिपचिपा दिखने लगता है, तो कभी डल दिखने लगता है। ऐसे में समझ में ही नहीं आता है कि मानसून में स्किन पर फेस ऑयल लगाना चाहिए या फेस सीरम।

हो सकता है कि इस मानसून आप भी इसी उलझन में हों, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि मानसून में आपकी त्वचा के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है-

इसे भी पढ़ें: Hair Care: Monsoon की Humidity नहीं बिगाड़ पाएगी आपका Hairstyle, इन Hair Care हैक्स से बाल दिखेंगे हमेशा फ्रेश

फेस सीरम और फेस ऑयल में क्या अंतर है?

सबसे पहले यह समझते हैं कि फेस सीरम और फेस ऑयल में क्या अंतर है, ताकि हम अपनी स्किन के लिए बेस्ट प्रोडक्ट चुन सकें- 

फेस सीरम वास्तव में हल्का, पानी जैसा या जेल बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग तत्व अधिक मात्रा में होते हैं जो त्वचा के अंदर तक जल्दी पहुंच जाते हैं। यह स्किन को चिपचिपा किए बिना हाइड्रेट करता है। साथ ही, यह दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन पर काम कर सकता है। 

वहीं, फेस ऑयल प्राकृतिक या वनस्पति तेलों से बना होता है। इसका मुख्य काम त्वचा की नमी को लॉक करना और उसे मुलायम बनाए रखना है। यह स्किन को पोषण देता है और ड्राई स्किन को मुलायम बनाता है।

मानसून में किसे चुनें?

अब सवाल यह उठता है कि मानसून में फेस सीरम या फेस ऑयल में से किसे चुनना चाहिए। यह मुख्य रूप से आपकी स्किन पर निर्भर करता है।

अगर आपकी त्वचा ऑयली या पिंपल्स वाली है तो फेस सीरम आपके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है। आप ऐसा सीरम चुनें, जिसमें हायल्यूरोनिक एसिड, नियासिनामाइड या हल्के हाइड्रेटिंग तत्व हों।

वहीं, अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप पहले फेस सीरम लगाएं और उसके ऊपर जरूरत के अनुसार 2-3 बूंद फेस ऑयल लगा सकती हैं। इससे त्वचा को नमी भी मिलेगी और वह लंबे समय तक बनी भी रहेगी।

इसके अलावा, अगर आपकी त्वचा सामान्य या कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में दिन में फेस सीरम इस्तेमाल करें और अगर रात में त्वचा ज्यादा रूखी महसूस हो तो बहुत कम मात्रा में फेस ऑयल लगा सकती हैं।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़