Winter में Woolen कपड़े धोते समय न करें ये गलतियां, खराब हो जाएगा Sweater का आकार

सर्दियों में ऊनी कपड़ों की चमक और मुलायमी बनाए रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। इन्हें गर्म पानी, सामान्य डिटर्जेंट, तेज रगड़ और जोर से निचोड़ने से बचाएं ताकि रेशे खराब न हों। ऊनी कपड़ों के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और इन्हें हैंगर के बजाय किसी सपाट जगह पर फैलाकर सुखाएं।
विंटर सीजन में कपड़ो धोना किसी चुनौती से कम नहीं है। इनको धोने के बाद ये इतने भारी हो जाते हैं कि इनको निचोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। दूसरा कम धूप और ओस के कारण इनको आप जल्दी से सुखा नहीं सकते हैं।
इन सभी परेशनियों के अलावा और भी बड़ी समस्या तब बन जाती है, जब गर्म कपड़ों को गलत तरीके से धोने से नए स्वेटर भी पुराना लगने लगता है। वैसे इससे बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना काफी जरुरी है।
गर्म पानी से गर्म कपड़े न धोएं
अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से कपड़े धोते हैं, तो बिल्कुल ऐसा न करें। इससे आपके कपड़ो के रेशे सिकुड़कर उसे सख्त बना देगा। बार-बार करने से कपड़ों में दरारे जैसी भी दिखाई देती हैं। आपने खुद भी देखा होगा कि मुलायम ऊनी कपड़े जब गर्म पानी से धोएं जाते हैं, तो इनमें सॉफ्टनेस नहीं रहती है।
रगड़ने की भूल
जब भी ऊनी कपड़े वॉश करें, तो एक बार उल्टा कर ले। इन पर लगे जिद्दी दाग होने पर ज्यादा रगड़ने की जरुरत नहीं है। यह तरीका ऊनी रेशों को कमजोर करने के साथ ही उनकी रौनक गायब कर देता है। इससे कपड़ों में रोएं और भी जल्दी आने लगते हैं।
सुखाने का गलत तरीका
कपड़ों को जोर से रगड़ने के अलावा निचोड़ना भी उनकी क्वालिटी को खराब कर देता है। इस तरह के कपड़ों के रेशे खींचकर अपना आकार खो देते हैं, जिसको चलते वो ज्यादा ढीले-ढाले या खिंचे हुए से लग सकते हैं। वैसे सही तरीका यह है कि कपड़ों को पानी से निकलने के बाद हल्के हाथ से दबाकर पानी निकाला जाए। आप चाहे तो तौलिए पर रखकर भी इनका पानी सोख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ड्रायर से भी कपड़े सुखाने से बचना चाहिए।
सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल
अगर आप सर्दियों के कपड़ो को भी डिटर्जेंट से वॉश करती हैं, तो आप वूलन कपड़ों के लिए माइल्ड या खास वूलन डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हैंगर में टांगना
अगर आप गीले ऊनी कपड़े को धोकर हैंगर पर टांगती है, तो कपड़ा खिंच सकता है। इनको सपाट जगह जैसे चरपाई, टेबल या स्टैंड पर ही डालें।
अन्य न्यूज़













