बेटे की शादी में लगाएं ये खूबसूरत मेहँदी डिज़ाइन, नीता अम्बानी-नीतू कपूर से ले इंस्पिरेशन

mehndi designs
instagram

बेटे की शादी में हर मां खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी ब्याह में हर औरत के हाथ मेंहदी से सजे होते हैं। ऐसे में दूल्हे की मां भले पीछे क्यों रहे। मेंहदी की डिजाइन भी वह सबसे अलग और खास चुनती है।सासू मां बनने वाली बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज ने भी अपने बेटों की शादी में खास मेहंदी की डिजाइन चुनी थी।

शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि घर की सारी औरतें अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप तक, शादी के दिन की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती है। इसमें होने वाली सास का नंबर भी शामिल है। बेटे की शादी में हर मां खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी ब्याह में हर औरत के हाथ मेंहदी से सजे होते हैं। ऐसे में दूल्हे की मां भले पीछे क्यों रहे। मेंहदी की डिजाइन भी वह सबसे अलग और खास चुनती है। सासू मां बनने वाली बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज ने भी अपने बेटों की शादी में खास मेहंदी की डिजाइन चुनी थी। नीता अंबानी से लेकर नीतू कपूर ने अपने बेटों की शादी में बेहद खास मेहंदी की डिजाइन चुनी थी, आप भी इनसे इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

नीता अंबानी 

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए बहुत खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चुना था। उनकी मेहंदी डिजाइन में फूल, बेल और हाथी जैसे डिजाइंस थी, जी ने बहुत बारीकी से बनाया गया था। कलाई तक मेहंदी भरे हाथों में अनीता अंबानी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

इसे भी पढ़ें: 48 की उम्र में भी करिश्मा कपूर की है खूबसूरत-जवां स्किन, आप भी फॉलो करें एक्ट्रेस के ये ब्यूटी टिप्स

नीतू कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी में बेहद अलग मेहंदी डिजाइन चुना था। उन्होंने मेहंदी से पूरे हाथ भरवाने की जगह सिर्फ हथेलियों पर मेहंदी लगाई थी। नीतू की मेहंदी का डिजाइन बेहद सिंपल था। उन्होंने अपनी मेहंदी में ऋषि कपूर का नाम भी लिखवाया था।

इसे भी पढ़ें: इन उपायों को अपनाकर करें झुलसती गरमी में सौंदर्य की रक्षा

टीना अंबानी

अनिल अंबानी की की पत्नी टीना अंबानी के बेटे की शादी में बहुत ही खूबसूरत मेहंदी लगाई थी। उनकी मेहंदी डिजाइन में फूल बेल और जाली जैसे डिजाइंस दिखाई दे रहे थे। टीना ने कोहनियों तक मेंहदी लगवाई थी, जो उनकी चूड़ियों और कंगन के साथ काफी कॉम्प्लीमेंट कर रही थी।

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

अन्य न्यूज़