नेहा धूपिया को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया झूठ, लड़के ने धोखे में नहीं मेल ईगो में थप्पड़ मारा

a-lie-spread-on-social-media-about-neha-dhupia-boy-slapped-in-ego
रेनू तिवारी । Mar 13 2020 1:28PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को उनकी बिंदास अंदाज के लिए पहचाना जाता है। वह बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, लेकिन इस बार उनकी राय उन पर भारी पड़ गई है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।

एक शायरी है... जब कत्ल करने वालो को लिए मौत की सजा होती है, तो दिल तोड़ने वालों को खुला क्यों छोड़ दिया जाता है? दिल टूटने का दर्द शरीर पर नहीं दिखता लेकिन मानसिक रूप से जिंदगी   भर का घाव होता है... ये इश्क की बातें हैं हम-आप समझ सकते हैं लेकिन जनाब कानून अंधा होता है और पत्थर दिल भी, कानून जज्बात नहीं समझता न हीं तकलीफ को दिल के अंदर देखता हैं। कानून बस सबूत देखता है। ये परंपरा सालों से चली आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: टल गयी है वरुण की फिल्म Mr. लेले, नाराज़ हुए उनके फैंस!

एक लड़का टूटा दिल लेकर 'एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन' में आया और जज नेहा धूपिया के सामने आपना हाल-ए-दिल बया करने लगा। उसने अपने साथ हुए उस धोखे को नेशलन टीवी पर बताया जो उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया था। लड़के ने बताया कि मेरे अलावा मेरी गर्लफ्रेंड के 5 और बॉयफ्रेंड थे, इस बात का जब मुझे पता चला तो मैंने उस लड़की को बुलाया और उन पांचों लड़कों के सामने उसे जोर से थप्पड़ मार दिया। लड़के ने कहा कि मैं कुछ और भी कर सकता था लेकिन मैंने बस उस समय उसे चांटा लगा दिया। इसके बाद रणविजय ने कहा कि और क्या कर सकता था, तो लड़का कहता है कि मैं कुछ भी कर सकता था उसे एबियूज कर सकता था। उसके घरवालों को बता सकता था लेकिन बस मैंने उसे थप्पड़ मारा। लड़के की ये बात सुनकर नेहा धूपिया ने कहा कि तुमने उस लड़की तो थप्पड़ क्यों मार दिया। लड़की 1 बॉयफ्रेंड बनाए या 5 ये उस लड़की की अपनी मर्जी हैं। आपने उसे थप्पड़ कैसे मार दिया। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ के बीच खड़ा हुआ नया विवाद, जानें क्या हैं पूरा मामला

नेहा धूपिया के इस बयान काफी लोग खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया को बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। नेहा धूपिया पर तरह-तरह के मीम बन रहे हैं। नेहा धूपिया को 'फर्जी नारीवादी' (Fake Feminist) कहा जा रहा है। फर्जी इस लिए क्योंकि इससे पहले भी रोडीज में एक लड़की आयी थी जिसने कहा था कि उसे अपने बॉयफ्रेंड को 4 चाटे मारे थे। इस बात को लेकर नेहा पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि लड़के ने 5 बॉयफ्रेंड वाली लड़की को थप्पड़ मारा तो नेहा को गुस्सा आया लेकिन जब लड़की ने थप्पड़ मारने वाली बात कहीं थी तो नेहा उस समय मुस्कुरा रही थी। 

अब आपको बताते है इसकी पूरी असलियत। 'एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन' के लड़के ने जो कुछ भी कहा वो काफी गुस्से में कहा था। लड़का लड़की की बार बार डिसरिस्पेक्ट कर रहा था। यहां तक कि इसे ये भी कहा कि उसने अपनी मेल ईगो के कारण लड़की को थप्पड़ मारा। नेहा को ट्रोल करना बिलकुल भी सही नहीं था। शो का एक क्लिप देखकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो जाती हैं लेकिल वास्तविकता बिलकुल अलग होती हैं। 

आप भी देखिए उस लड़के ने शो में लड़की के बारे में क्या-क्या कहा-

अब आप सोच सकते हैं कि नेहा धूपिया को आखिर लड़के पर गुस्सा क्यों आया। गुस्सा शो में नेहा को ही नहीं बल्कि वहां बैठे रणविजय और प्रिंस नरूला को भी आया था। इस लडके ने लड़की को इस लिए थप्पड़ मारा क्योंकि वो रैम्प वॉक करना चाहती थी, मॉडल बनना चाहती थी। इस लिए उस लड़की ने और लड़को से बातचीत शुरू की क्योंकि जिसके साथ वो थी उसे नहीं चाहिए था कि वह मॉडल बनें। लड़के को जब और बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया। 

आखिर एक बात लोगों को समझ क्यों नहीं आती कि किसी के साथ कहने का मतलब ये नहीं होता कि आप उसकी जिंदगी पर कब्जा कर लो। हर इंसान को अपनी जिंदगी जीने का हक है। कपल्स का कहना है हम प्यार करते हैं तो प्यार में ईमानदार होनी चाहिए। ये बात क्यों नहीं समझते कि प्यार होगा तो ईमानदारी अपने आप आ जाएगी। रिश्ते में ईमानदारी की उम्मीद नहीं करनी होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़