मिनी ड्रेस पहनकर बाहर निकलीं जान्हवी कपूर, आया हवा का झोंका और खुली रह गईं फैंस की आंखें

Janhvi Kapoor
एकता । Dec 7 2021 4:47PM

जान्हवी कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह Oops मोमेंट का शिकार होते दिख रही है। लोगों को यह वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही जान्हवी कपूर को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनके फैशन और स्टाइल के लिए लाखों लोग फॉलो करते हैं। पब्लिक अपीयरेंस, पार्टीज, डिनर डेट, जिम हर जगह अभिनेत्रियां बनठन के रहती हैं। उनके पहने कपडे़ फैशन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट कर देते है। कई बार उनका यही फैशन उनपर भारी पड़ जाता है। जिसकी वजह से अभिनेत्रियां Oops मोमेंट का शिकार हो जाती है और उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ हुआ। जान्हवी कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह Oops मोमेंट का शिकार होते दिख रही है। लोगों को यह वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही जान्हवी कपूर को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं जान्हवी कपूर एक मिनी फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है और वह एक बिल्डिंग से निकलकर अपनी कार की तरफ जाती है इतने में तेज हवा चलने की वजह से उनकी ड्रेस उड़ जाती है। जान्हवी कपूर ने किसी तरह से अपनी ड्रेस को संभाल लिया। पर उनका यह Ooops मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि और जोर से हवा आनी चाहिए थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इतने छोटे कपडे पहनेगी तो ऐसा ही होगा ना। एक अन्य ने कमेंट किया कि मजे आते-आते रह गया।

ऐसा पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर Oops मोमेंट का शिकार हुई है। इससे पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है जिसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार है। उनके ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज पर लोग मरते हैं। हाल ही में अभिनेत्री फिल्म रूही में मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। जल्द ही वह दोस्ताना-2, गुड लक जैरी और मिली जैसी फिल्मों में नजर आएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़