‘मेंटल है क्या’ में राजकुमार राव की प्रेमिका बनेंगी अमायरा दस्तूर

Confirmed! Not Kangana Ranaut, Amyra Dastur to play Rajkummar Rao''s love-interest in ''Mental Hai Kya''
[email protected] । May 23 2018 2:53PM

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ''मेंटल है क्या’ में अदाकारा अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 25 वर्षीय अदाकारा राव की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।

मुंबई। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या’ में अदाकारा अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 25 वर्षीय अदाकारा राव की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलामुदी करेंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर के ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ और शैलेश आर सिंह के ‘करमा मीडिया’ के बैनर तले किया जाएगा।

‘मेंटल है क्या’ की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कंगना और राजकुमार आखिरी बार वर्ष 2014 में फिल्म ‘क्वीन’ में एक साथ नजर आए थे। अमायरा दस्तूर आखिरी बार सैफ अली खान की फिल्म ‘कालाकांडी’ में नजर आईं थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़