शादी के बाद रणवीर और दीपिका की राहे हुई जुदा... अब साथ नहीं करेंगे काम!

deepika-padukone-ranveer-singh-will-not-work-together
रेनू तिवारी । Feb 8 2019 2:34PM

फराह खान पांच साल बाद एक बार फिर बतौर डायरेक्टर काम करने जा रही हैं। उन्होंने एक अपकमिंग ऐक्शन-कॉमिडी फिल्म के लिए रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाया है। इस बारे में उन्होंने फैन्स को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं। आने वाले साल में आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बड़ी स्क्रिन पर नहीं देखने को मिलेगी। क्योंकि इन दोनों की कई फिल्में आने वाली हैं, और साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई नये प्रोजेक्ट भी साइन किये हैं, लेकिन किसी भी फिल्म में दोनों साथ काम नहीं कर रहें हैं। आपको बता दें की दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक नई फिल्म साइन कर ली हैं ये फिल्म डायरेक्टर फराह खान डायरेक्ट करेंगी। दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में लेकर आने वाली फराह खान ही थी फिल्म  'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फराह खान पांच साल बाद एक बार फिर बतौर डायरेक्टर काम करने जा रही हैं। उन्होंने एक अपकमिंग ऐक्शन-कॉमिडी फिल्म के लिए रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाया है। इस बारे में उन्होंने फैन्स को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी। इस फिल्म में फीमेल लीड का किरदार एक स्ट्रॉन्ग लड़की का होने वाला है, जिसके लिए फराह की पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं। वह उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट मान रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म का ऑफर फिल्म की टीम दीपिका के सामने पेश भी कर चुकी है।  दीपिका इस ऑफर को स्वीकार करती हैं तो पांच साल बाद एक बार फिर दीपिका और फराह साथ काम करेंगी।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छप्पाक'  साइन की हैं ये फिल्म मेघना गुलजार डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म की कहानी एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित हैं। ये एक नारीवादी फिल्म हैं। इस फिल्म में भी रणवीर सिंह का कोई रोल नहीं हैं।

वही रणवीर सिंह की बात करे तो रणवीर 14 फरवरी को सिनेमा घर में फिल्म गली बॉय से दस्तक देने वाले हैं। वही उनके पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। रणवीर सिंह की आने वाली अगली फिल्म पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक हैं और यह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसलिए इस फिल्म का नाम '83' हैं। इस फिल्म को फिल्ममेकर कबीर खान बना रहे है। '83' की तैयारी भी कबीर खान और रणवीर सिंह ने शुरू कर दी हैं और अब फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू करने से पहले रणवीर सिंह को मोहाली में बूट कैंप ट्रेनिंग करनी होगी। इस ट्रेनिंग सेशन में उनकी फाइनल प्रैक्टिस होगी।

रणवीर सिंह की दूसरी बड़ी फिल्म हैं फिल्म 'तख्त'  इस फिल्म का डायरेक्शन करन जौहर कर रहे हैं। हाल ही में करन नें इस फिल्म की कास्ट और फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर का फीमेल लीड रोल हैँ।

सूत्रों की मानें तो आदित्य चौपड़ा के बैनर में बनने वाली फिल्म DHOOM की चौथी सीरीज में भी रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

तो कुल मिलाकर बात ये हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आने वाले 2019-2020 में साथ नहीं नजर आने वाले। यहां तक की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को सुपरहिट बनाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर आगे कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं।

आपको बता दें की बॉलीवुड में अपने जबरदस्त डायरेक्शन के लिए मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली जल्द ही एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म में इस बार रणवीर- दीपिका नहीं बल्कि बॉलीवुड के दो खानस साथ नजर आएंगे। जी हां संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आने वाली हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़