करीना, प्रियंका सहित इन 4 एक्ट्रेस के साथ चला ऋतिक रोशन का Extra Marital Affair

hrithik-roshan-s-extra-marital-affair-with-these-4-actresses-including-kareena-priyanka
रेनू तिवारी । Feb 13 2020 4:23PM

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की ऋतिक रोशन ने अपनी शादी के बाद कितनी एक्ट्रेस को डेट किया। कंगना रनौट के साथ ऋतिक रोशन की रिलेशनशिप और विवाद के बारे में तो हर कोई जानता हैं लेकिन कंगना से पहले ऋतिक रोशन का दिल कई एक्ट्रेस के लिए धड़का था।

 साल 2019 में ऋतिक रोशन को ऑनलाइन सर्वेक्षण के मुताबिक इस दशक का सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष चुना गया। ऋतिक रोशन का करियर ग्राफ काफी समय से डाउन चल रहा था लेकिन 2019 उनके लिए खुशियां लेकर आया और ऋतिक रोशन ने बैक-टू-बैक 2 ब्लॉकबस्टर मूवी की। फिल्म सूपर 30 और वॉर को लोगों ने खूब पसंद किया। साल का अंत होते-होते उन्हें सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब भी मिल गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की ऋतिक रोशन ने अपनी शादी के बाद कितनी एक्ट्रेस को डेट किया। कंगना रनौट के साथ ऋतिक रोशन की रिलेशनशिप और विवाद के बारे में तो हर कोई जानता हैं लेकिन कंगना से पहले ऋतिक रोशन का दिल कई एक्ट्रेस के लिए धड़का था। 

ऋतिक रोशन और करीना कपूर का लव अफेयर

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' में अमीषा पटेल से पहले करीना कपूर को लिया गया था लेकिन राकेश रोशन के साथ करीना कपूर की मां का विवाद होने के कारण फिल्म से करीना कपूर को निकाल दिया गया और अमीषा पटेल को फिल्म में साइन कर लिया गया। राकेश रोशन और बबीता के बीच विवाद शांत होने के बाद करीना कपूर और ऋतिक रोशन ने 4 बड़ी फिल्मों में काम किया जिसमें से पहली फिल्म 'यादें' थी। 'यादें' के बाद क्या 'मुझसे दोस्ती करोगी', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में दोनों को साथ में काफी पसंद किया गया। दोनों की रील लाइफ की केमिस्ट्री पर्दे के बाद अब रियल लाइफ में भी दिखाई पड़ने लगी। दोनों के अफेयर के चर्चों से बॉलीवुड गलियारों में बज बन गया था। इस करीना के साथ अफेयर से पहले ऋतिक रोशन ने अपनी दोस्त सुजैन खान से शादी कर ली थी। राकेश रोशन ऋतिक रोशन का घर उजड़ने नहीं देना चाहते थे इस लिए उन्होंने बीच में आकर एक जिम्मेदार पिता की तरह ऋतिक रोशन को समझाया और करीना से दूर रहने की सलाह दी। पिता के बीच में आने के बाद ऋतिक रोशन ने करीना से धीरे-धीरे दूरियां बना ली। 


प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन

2006 में फिल्म कृष के बाद ऋतिक रोशन का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा था। अफवाह थी कि प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म कृष के दौरान दोनों सेट पर काफी घुले-मीले दिखाई पड़ते थे जिसे लेकर लोगों ने दोनों के बीच अफेयर के कयास लगाने शुरूकर दिये थे। कृष के बाद प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन के साथ फिल्म अग्निपथ में नजर आयी थी दोनों की जोड़ी सुपरहिट हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन के साथ कंगना रनौत ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है और ऋतिक रोशन के साथ हुई अपने टकराव भी बताए हैं। कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर आरोप लगाया कि पहले वह साथ थे लेकिन बाद में उन्होंने मेरे से रिश्ता खत्म कर लिया। ऋतिक रोशन को एक पीसी के दौरान कंगना ने सिली एक्स कह दिया था जिसके बाद कंगना और ऋतिक रोशन के बीच काफी विवाद भी हुआ। ऋतिक रोशन ने कंगना पर आरोप लगाया कि वह पागल हैं वह बीमारी के चलते मेरे साथ अपने रिलेशनशिप को ईमेजन करती रही हैं। 

कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन

कंगना के बाद कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन नाम भी साथ में जोड़ी गया। कटरीना कैफ के साथ ऋतिक के अफेयर का जिक्र कंगना ने भी अपने एक इंटरव्यू में किया था। 

ऋतिक रोशन के साथ इस भी एक्ट्रेस के लव अफेयर को किसी भी एक्ट्रेस ने कभी मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया लेकिन लगातार विवादों से शायद ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान काफी परेशान हो चुकी थी। दोनों का 2014 में तलाक हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़