क्या सोनम कपूर बॉलीवुड छोड़ कर लंदन में बसाने जा रही हैं अपना घर?

is-sonam-kapoor-going-to-leave-bollywood-and-settle-in-london
रेनू तिवारी । Jul 20 2019 6:13PM

मकान का सही रेट मिलने का इंतजार कर रही हैं। यहां से अपनी प्रॉपर्टी बेच कर सोनम कपूर लंदन के नॉटिंग हिल में अपने सपनों का घर बनाएंगी। धीरू भाई अंबानी स्कूल के पास की सोसाइटी में बना सोनम कपूर का फ्लैट काफी महंगा है।

 सोनम कपूर और आनंद आहूजा  2018 में शादी के बंधन में बंध गये। सोनम और आनंद लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और आखिर में परिवार की सहमति के साथ दोनों हमेशा के लिए एक हो गये। दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। ये जोड़ी अक्सर अपनी प्यार की कहानी को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके बयां करती रहती है। आनंद आहूजा लंदन बेस्ड बिजनेसमैन है और सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस। ऐसे में सोनम का लंदन आना-जाना लगा रहता है। लेकिन हाल ही में मुंबई गलियारों से खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ लंदन में शिफ्ट हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जस्टिन बीबर ने हैली के साथ बिताए गये निजी पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की

जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि सोनम कपूर अपने मुंबई वाले मकान को बेचना चाहती हैं। मकान का सही रेट मिलने का इंतजार कर रही हैं। यहां से अपनी प्रॉपर्टी बेच कर सोनम कपूर लंदन के नॉटिंग हिल में अपने सपनों का घर बनाएंगी। धीरू भाई अंबानी स्कूल के पास की सोसाइटी में बना सोनम कपूर का फ्लैट काफी महंगा है। ये मुंबई के पॉश इलाकों में से एक है। इस फ्लैट की कीमत करोड़ो रूपये है।

इसे भी पढ़ें: अपने अगले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए लंदन चले मिर्जापुर गुड्डू भैया

आपको बता दें कि 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली सोनम कपूर आज कल अपना ज्यादा वक्त लंदन में ही बिता रही हैं। केलव अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए ही वह मुंबई आती हैं ऐसे में वह स्थाई तौर पर लंदन में ही अपना घर बसाना चाहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर अपनी पिता अलिन कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आयीं थी। इस फिल्म में सोनम ने लेस्बीयन का किरदार निभाया था। अब सोनम अभिषेक शर्मा की फिल्म जोया फेक्टर में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर ने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उनके पुराने सारे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में नई फिल्में साइन न करना और सारी फिल्मों के शूट को जल्द खत्म कर घर बेच कर लंदन में शिफ्ट होने वाली खबरों से सोनम कपूर बॉलीवुड छोड़ने की खबरों को हवा दे रही हैं। गॉसिप क्वीन की मानें तो अनिल कपूर के घर में इस खबर की सुगबुगाहट चल रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़