चुप रहें और सही समय पर शोर मचायें: रजनीकांत की अपने प्रशंसकों से अपील

[email protected] । Feb 24 2018 11:14AM
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा है कि उनकी राजनीतिक पार्टी की मजबूत नींव के लिए प्रयास जारी है और इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि चुप रहें
चेन्नई। तमिल सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा है कि उनकी राजनीतिक पार्टी की मजबूत नींव के लिए प्रयास जारी है और इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि चुप रहें और ‘सही समय पर शोर मचायें।’ रजनीकांत ने किसी का नाम नहीं लिया कि वह किसके बारे में कह रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनकी टिप्पणी कमल हासन को लेकर है जिन्होंने दो दिन पहले मदुरै में अपनी राजनीतिक पार्टी बनायी है।
अपने प्रसंशकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल को वोट बैंक की गारंटी होती है तो वह उसकी मजबूत नींव की वजह से होती है। उन्होंने कहा, ‘हमें एक मजबूत नींव की जरूरत है’।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












