UPESSC ने निकाली 2,647 पदों पर भर्ती, Principal और Headmaster के लिए आवेदन शुरू

up school recruitment
AI-Generated

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर के कुल 2,647 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रिंसिपल के 1,457 और हेडमास्टर के 1,172 पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह खबर बेहद काम की है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पदों पर नौकरी पाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2,647 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं।

इसमें प्रिंसिपल के 1,457 और हेडमास्टर के 1,172 पद शामिल हैं। बता दें कि, इन दोनों पदों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। 23 अक्तूबर 2026 से शुरु हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तारीखें

विज्ञापन जारी- 23 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 23 अक्तूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 22 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख- 25 नवंबर 2026
परीक्षा की संभावित/निर्धारित तारीख- 7 जनवरी 2027

प्रिंसिपल पद के लिए योग्यता

इस पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 62 वर्ष है। वहीं, आयु 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एनसीटीई से मान्य बीएड की डिग्री।

शिक्षण अनुभव

प्रिंसिपल पद के लिए कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले मान्यता प्राप्त संस्थान में पीजीटी लेक्चरर या टीजीटी सहायक अध्यापक के रुप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव। वहीं वैकल्पिक अनुभव के तौर पर मान्यता प्राप्त हाईस्कूल में हेडमास्टर के रुप में कम से कम 4 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

प्रिंसिपल - ₹78,800–₹2,09,200
हेडमास्टर- ₹56,100–₹1,77,500

आवेदन कैसे करें?

- इसके लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।

- प्रिंसिपल पद के लिए विज्ञापन संख्या  08/2026 या हेडमास्टर पद के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 चूज करें।

- संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलकर पात्रता और अनुभव की शर्तें पढ़ें।

- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पर्सनल, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।

- निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

- फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की जांच जरुर करें और फिर आवेदन सब्मिट करें।

- आवेदन की पुष्टि और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़