Birthday Special: कंगना रनौत ने पिता से बगावत कर फिल्म इंडस्ट्री में बनाया अपना करियर, आज हैं टॉप की एक्ट्रेस

kangana ranaut birthday
Creative Commons licenses

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज, 23 मार्च को वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना रनौत को बेहतरीन एक्टिंग के लिए 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज यानि की 23 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना का बोल्ड और बिदांस अंदाज हमेशा दर्शकों के मन खूब भाया है। वहीं वह अपने काम से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की ये हसीना न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सोशल और पॉलिटिक्स जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से उनकी कई कंट्रोवर्सी भी हुई हैं। इतना ही नहीं जिस बॉलीवुड में वह अपना मुकाम बनाकर आज टॉप की एक्ट्रेस में शामिल हुई हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के बारे में भी कई सनसनीखेज खुलासे कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर कंगना रनौत की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें... 

पिता से की बगावत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पास स्थित सुरजपूर भाबंला में 23 मार्च 1987 को कंगना रनौत का जन्म हुआ था। कंगना ने एक चैट शो में बताया था कि उनके मां और पिता उन्हें डॉक्टर बनाया करते थे। जिस कारण बच्चों पर पढ़ने का काफी दबाव बनाया जाता है। लेकिन कंगना ने फिल्मी जगत में अपना करियर बनाने के लिए पिता से बगावत कर बैठीं। महज 16 साल की उम्र में वह पिता से झगड़ा करने के बाद दिल्ली आ गईं और यहां पर बतौर मॉडल काम करने लगीं। हालांकि कभी बेटी के फैसले से नाराज परिवार आज कंगना पर गर्व करता है।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra की वेब सीरीज CITADEL से एक्ट्रेस का मोशन पोस्टर रिलीज, एजेंट नादिया सिंह का निभा रही है किरदार

बॉलीवुड डेब्यू

साल 2006 में कंगना रनौत ने गैंगस्टर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। यहीं से उनके इस सफर की शुरूआत हुई। जिसके बाद कंगना को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। इसेक बाद कंगना ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी और बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करती चली गईं। फिल्म फैशन कंगना रनौत के जीवन की टर्निंग प्वाइंट थी। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में कंगना की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था। आज के समय में कंगना रनौत बॉलीवुड में ऐसा मुकाम रखती हैं कि वह बिना किसी मेल एक्टर के अपने दम पर फिल्में हिट करवाती हैं। 

नेशनल अवॉर्ड 

बता दें कि जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स को एक बार भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला वहीं कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस जिनको उनके शानदार काम के लिए 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सबसे पहले उन्हें साल 2008 में फिल्म 'फैशन' में सपोर्टिंग रोल के लिए फिर इसके बाद साल 2014 में फिल्म 'क्वीन' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और दो फिल्मों 'मणिकर्णिका' और 'पंगा के लिए भी यह अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दुश्मनों की लंबी है लिस्ट

अपने फिल्मी करियर में कंगना रनौत ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ दुश्मनी को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। भले ही फिल्म इंडस्ट्री में कंगना के दोस्त न के बराबर हैं, लेकिन उनके दुश्मनों की लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स शामिल हैं। जिनमें से ऋतिक रोशन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली, दीपिका पादुकोण, करण जौहर और अपूर्व असरानी जैसे कई लोग शामिल हैं। 

ब्रेकअप ने बटोरी थीं सुर्खियां

साल 2013 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ने कृष 3 में साथ में काम किया था। इस दौरान दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह रिश्ता किन्हीं कारणों के चलते आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन इनके ब्रेकअप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि रिश्ता खत्म होने के बाद ऋतिक रोशन ने कभी इस रिश्ते पर बात नहीं की। लेकिन कंगना रनौत ने उन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। कंगना ने ऋतिक पर शादी न करने का आरोप लगा कर लोगों को हैरान कर दिया था। 

करण जौहर से भी लिया था पंगा

फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कई बड़े सेलिब्रिटी आते हैं। जिसमें सेलिब्रिटी करण के सवालों के खुलकर जवाब देते हैं। करण का यह शो अक्सर सुर्खियां बटोरता रहता है। लेकिन कऱण जौहर को कंगना को कॉफी पिलाना काफी महंगा पड़ गया था। कंगना ने करण की चैट शो में उन्हें मूवी माफिया का टैग देकर उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद से आज भी वह करण जौहर को सुनाने का मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। करण के अलावा कंगना ने आलिया भटट्, रणबीर कपूर, स्वरा भास्कर, दीपिका पादुकोण और तापसी पन्नू के अलावा अन्य कई सेलिब्रिटी से भी खुलकर पंगा ले चुकी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़