Break Up की अफवाहें उड़ाने वालों को Malaika Arora और Arjun Kapoor ने दिया साइलेंट जवाब, लंच डेट पर हुए स्पॉट

Malaika Arora With Arjun Kapoor
Screenshot Of Viral Video
एकता । Aug 27 2023 6:50PM

मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आज मुंबई में लंच डेट के दौरान स्पॉट हुईं। अभिनेत्री ने आउटिंग के लिए सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अर्जुन हमेशा की तरह अपने सिंपल अवतार में स्पॉट हुए। उन्होंने ब्लैक ट्रॉउज़र के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर रविवार को लंच डेट के लिए बाहर निकले। इसी के साथ जोड़े ने अपने अलग होने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। बता दें, पिछले एक हफ्ते से मलाइका और अर्जुन के अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर छायी हुई थी। इतना ही नहीं इस बीच अभिनेता के इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट करने तक की खबरें आने लगी थी। हालाँकि, इन सभी खबरों को आज जोड़े ने सिरे से खारिज कर दिया। दोनों के लंच डेट के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद मलाइका और अर्जुन के चाहनेवालों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें: Kiara Advani को लेकर डेट पर निकले Sidharth Malhotra, हाथों में हाथ डालकर जोड़े ने मीडिया को दिए पोज

मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आज मुंबई में लंच डेट के दौरान स्पॉट हुईं। अभिनेत्री ने आउटिंग के लिए सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अर्जुन हमेशा की तरह अपने सिंपल अवतार में स्पॉट हुए। उन्होंने ब्लैक ट्रॉउज़र के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस ऑउटफिट में अभिनेता काफी कूल लग रहे थे। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं, जिनमें अर्जुन काफी खुश नजर आ रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माशाल्लाह, दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़