Rishi Kapoor की दूसरी पुण्यतिथि पर बहू आलिया, बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो

rishi kapoor
Google common license

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया।नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है।नीतू ने लिखा,“ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं।

मुंबई, 30 अप्रैल अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था। अभिनेता ऋषि कपूर का 69 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है। नीतू ने लिखा, “ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं। 45 साल तक साथ रहे अपने साथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था।

इसे भी पढ़ें: दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आएंगे दिल चाहता है के यह एक्टर, तब्बू ने शेयर किया पोस्ट

इसके बाद खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखने के लिए मैं फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रही हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और वह हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।’’ नीतू कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता की एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर की पुत्रवधू अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया हाल में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने कपूर परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आप हमेशा हमारे साथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़