फेमिना इंडिया के ब्राइडल सेक्शन के लिए नेहा धूपिया ने कराया फोटोशूट, मॉर्डन दुल्हन के लुक में ढाया कहर

s
रेनू तिवारी । Apr 10 2020 9:28AM

नेहा धूपिया फेमिना ब्राइड मैगजीन के कवर पेज पर काफी खूबरसूरत ब्राइड के लुक में देखा जा सकता है। नेहा ने एक ऑफ सॉल्डर के वी शेप की चोली पहनी है और सिंपल लंहगा पहना हुआ है। नेहा के ड्रेस का कलर वाइट मिक्स लाइट ब्लू शेड में है।

फेमिना इंडिया  ने अपनी मैगजीन के कवर पेज के लिए इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस  नेहा धूपिया को चुना है। मैगजीन ने नेहा को खूबसूरत अंदाज में मैगजीन के कवर पेज पर रखा है। नेहा ने फेमिना इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट लॉकडाउन से पहले करवाया था। इस महीने की मैगजीन के कवर पेज पर आंदर भी नेहा धूपिया को जगह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: घर में बोर हो गये अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बालकनी पर बिता रहे हैं वक्त, देखें Video

नेहा धूपिया  फेमिना ब्राइड मैगजीन  के कवर पेज पर काफी खूबरसूरत ब्राइड के लुक में देखा जा सकता है। नेहा ने एक ऑफ सॉल्डर के वी शेप की चोली पहनी है और सिंपल लंहगा पहना हुआ है। नेहा के ड्रेस का कलर वाइट मिक्स लाइट ब्लू  शेड में है। लंहगें पर गोल्डन कलर का वर्क भी किया गया है जो ब्राइडल ड्रेस को और खूबसूरत बना रहा है। इस लुक पर नेहा ने हाई जूड़ा बनाया है और चोकर ज्वैलरी पहनी हुई है। नेहा धूपिया का ये लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश लग रहा है।

नेहा ने कवर पेज के अलावा कई और ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया है इन तस्वीरों को मैगजीन के अंदर जगह दी जाएगी।

 

आपको बता दें कि हाल ही  में नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल नेहा एम टीवी रोडीज की जज है।  शो में एक लड़का आता है और वो अपने वारे में बताते हुए कहता है कि इसे एक लड़की की वहज से कितना दुश मिला था। नेहा ने उससे उसकी स्टोरी पूछी तो वह कहता है मेरी गर्फफ्रेंड के मेरे साथ 5 बॉयफ्रेंड थे ये बाद मुझे जब पता चली तो मैंने उसके पांचों बॉयफ्रेंड को खोजा और बुलाया लड़की को भी बुलाया और उन पांचों के सामने मैंने उसे थप्पड़ मारा। लड़का यहीं नहीं रूका वो ये भी कहता है कि उसने मुझे इतना दुख दिया मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता था लेकिन किया नहीं। इस बाद पर नेहा धूपिया भड़क जाती है और कहती है कि तूने थप्पड़ क्यों मारा उसे किसके साथ रहना है ये उसकी चॉइस हैं। इस बात को लेकर नेहा धूपिया को काफी ट्रोल होना पड़ा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़