पाक अभिनेता फवाद खान की पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म

[email protected] । Oct 5 2016 5:26PM

अभिनेता फवाद के मैनेजर हसन खालिद ने पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘अभिनेता अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में डिलिवरी के समय मौजूद थे, बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं।''''

लाहौर। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सदफ ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेता फवाद के मैनेजर हसन खालिद ने पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘अभिनेता अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में डिलिवरी के समय मौजूद थे, बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं।’’ इस 34 वर्षीय अभिनेता ने अपने बचपन की दोस्त सदफ से 2005 में शादी की थी। दंपति का एक छह वर्षीय बेटा अयान भी है। बॉलीवुड में आने के बाद फवाद भारत में बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे की धमकी के बाद भारत में उन्हें लेकर एक राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ है। 

मनसे ने उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए कहा था। उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद मनसे पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही है। इंडियन मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट एसोसिएशन (आईएमपीएए) ने एक प्रस्ताव लाकर कहा है कि स्थिति सुधरने तक पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। इस मुद्दे पर भारत का फिल्म उद्योग बंट गया है। सलमान खान, करण जौहर, अनुराग कश्यप और हसंल मेहता ने जहां प्रतिबंध का विरोध किया है, वहीं रणदीप हुड्डा, और नाना पाटेकर इसका समर्थन कर रहे हैं। फवाद खान करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में कैमियो कर रहे हैं। यह फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। धमीजा ने कहा, ''हम असमद को परस्पर निर्भर फिल्म कह सकते हैं क्योंकि इस फिल्म को बनाने वाले लोग, नियमित कर्मचारी के बजाय स्वयंसेवक हैं।''

All the updates here:

अन्य न्यूज़