प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देसी अंदाज़ में खेली होली, दोस्तों संग की जमकर मस्ती, देखें वायरल फोटोज़

priyanka chopra

होली पर बॉलीवुड की नगरी में रंगों की जमकर बरसात हुई और सभी सेलेब्स होली के रंगों में सराबोर नज़र आए। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में अपने ससुराल में जमकर होली खेली। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

चाहे कोई भी त्यौहार हो, बॉलीवुड किसी भी जश्न में पीछे नहीं रहता। होली पर बॉलीवुड की नगरी में रंगों की जमकर बरसात हुई और सभी सेलेब्स होली के रंगों में सराबोर नज़र आए। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में अपने ससुराल में जमकर होली खेली। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक होली खेलते नजर आ रहे हैं। सिर्फ प्रियंका और निक ही नहीं, पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है प्रियंका ने वीडियो भी शेयर किया है। पहले वीडियो में निक प्रियंका को किस करने के लिए बुलाते हैं और फिर उन्हें गुब्बारे से मारते हैं। अगले वीडियो में एक्ट्रेस निक के कजिन्स के साथ कूदती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “ऐसे समय में कुछ खुशी पाने में सक्षम होना जब दुनिया इतनी डरावनी महसूस करती है, ऐसा आशीर्वाद है। सभी को होली की शुभकामनाएं। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूँ।" 

इसे भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट ने फैंस को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर शेयर किया 'ब्रह्मास्त्र' का फर्स्ट लुक

आपको बता दें कि प्रियंका और निक हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका के फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने को बेकरार हैं। हालाँकि, प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़