बॉयफ्रेंड निक के साथ IIFA 2018 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

priyanka chopra come  iifa 2018 with boyfriend nick jonas
[email protected] । Jun 22 2018 6:57PM

काफी दिन से गलियारों में अफवाह है कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही है क्योंकि अकसर ये दोनों साथ दिखाई दे रहै है कभी एयरपोर्ट पर तो कभी शादी समारोह में।

काफी दिन से गलियारों में अफवाह है कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही है क्योंकि अकसर ये दोनों साथ दिखाई दे रहै है कभी एयरपोर्ट पर तो कभी शादी समारोह में। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ IIFA 2018 में शिरकत कर सकती हैं। खबरों मुताबिक प्रियंका शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निक के साथ IIFA के लिए बैंकॉक रवाना हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका साथ में ग्रीन कार्पेट पर वॉक करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस इवेंट में हाथों में हाथ लिए अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा करते नजर आ सकते हैं।

मालूम हो कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में हुई थी। प्रियंका पहली बार मेट गाला 2017 में निक से मिली थीं। प्रियंका और निक पिछले कई काफी वक्त से साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि प्र‍ियंका अपनी इस दोस्ती को सीरियस रिलेशनशिप में बदला चाहती हैं। हाल ही में इस बात का इशारा प्र‍ियंका ने निक जोनस के पापा को इंस्टा पर फॉलो करने के साथ दे दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़