अयोध्या के बाद रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदे 4 प्लॉट, करोड़ों की प्रॉपर्टी में किया बड़ा निवेश

ranbir-kapoor-pune-land-purchase-2026.jpg
Social Media / File Photo
नरेंद्र मोदी । Jul 14 2026 7:37AM

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने पुणे में चार प्लॉट खरीदकर रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपये है।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। अयोध्या में निवेश के बाद उन्होंने अब पुणे में चार प्लॉट खरीदकर रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया है। CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार पहला प्लॉट लगभग 21,400 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है जिसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके लिए लगभग 16.59 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई।

दूसरा प्लॉट करीब 29,900 वर्गमीटर का है जिसकी कीमत लगभग 4.62 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति के लिए रणबीर कपूर ने करीब 23.13 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी अदा की।

तीसरा और सबसे बड़ा प्लॉट लगभग 43,800 वर्गमीटर में फैला है। इसकी कीमत करीब 7.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि इसकी रजिस्ट्री पर लगभग 35.40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई।

चौथा प्लॉट लगभग 8,900 वर्गमीटर का है जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। इस पर करीब 7 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं और इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़