Ranbir Kapoor ने बताया बेटी Raha पूछती है Ramayana की शूटिंग से जुड़े सवाल

Ranbir Kapoor
Instagram
एकता । Apr 5 2026 3:47PM

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि वे अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाते हैं। अभिनेता ने यह भी पुष्टि की कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने यह भूमिका स्वीकारी और फिल्म में वे भगवान राम के साथ परशुराम की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान चुनिंदा मेहमानों के लिए फिल्म का टीजर प्रदर्शित किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रणबीर ने अपने इस सफर और अपनी बेटी राहा के साथ जुड़े खास अनुभवों को साझा किया।

राहा को रामायण की कहानियां सुनाता हूं

रणबीर कपूर ने बताया कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें यह महान भूमिका उसी समय मिली जब वे पिता बने। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'एक तरफ मैं सेट पर भगवान राम का किरदार जी रहा हूं, तो दूसरी तरफ घर लौटकर अपनी 3 साल की बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाता हूं। उसे इन कहानियों में खोया हुआ देखना और उसकी मासूमियत भरे सवाल पूछना, जैसे कि क्या आज आपने हनुमान जी या सीता जी के साथ शूटिंग की? मेरे लिए बेहद सुखद अहसास है।'

अभिनेता ने आगे कहा कि रामायण हमारी संस्कृति और हमारे डीएनए में बसी हुई है। राहा की दिलचस्पी यह साबित करती है कि हमारी जड़ें हमारे अवचेतन मन में कितनी गहरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छुएगी।

इसे भी पढ़ें: Ramayana में रणबीर कपूर का धमाका! श्रीराम के साथ निभाएंगे परशुराम का भी किरदार, खुद की पुष्टि

पिता बनने के बाद बदला फैसला, फिल्म में निभाएंगे डबल रोल

दिलचस्प बात यह है कि रणबीर ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि वे भगवान राम जैसी महान छवि को निभाने के लिए अभी तैयार नहीं हैं। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद उनके दृष्टिकोण में बदलाव आया और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। रणबीर ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फिल्म में वह दोहरी भूमिका में होंगे, भगवान राम के साथ-साथ वे भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़