शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे रणवीर और दीपिका, देखें तस्वीरें

ranveer-and-deepika-arrive-at-venkateswara-temple-on-the-first-wedding-anniversary
रेनू तिवारी । Nov 14 2019 1:06PM

दीपिका और रणवीर ने भगवान का आशीर्वाद लिया। वेंकटेश्वर मंदिर ने दोनों की तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण नई- नवेली दुल्हन के रूप में नजर आयी उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसपर गोल्डन कलर के धागे से काम हुआ है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज पूरे एक साल हो गये हैं। अपनी पहली शादी की सालगिरह पर ये दोनों बेहद सादगी के साथ भगवान वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने भगवान का आशीर्वाद लिया। वेंकटेश्वर मंदिर ने दोनों की तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण नई- नवेली दुल्हन के रूप में नजर आयी उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसपर गोल्डन कलर के धागे से काम हुआ है। ये बनारसी साड़ी है। इसके उपर दीपिका ने गोल्डन कलर की ज्वेलरी डाल रखी है। वहीं रणवीर क्रिम रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। रणवीर ने अपने कंधे पर लाल रंग की चुनरी ले रखा है। फोटो में ये दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात में दीपिका ने रणवीर सिंह को नहीं दिया था भाव, फिर आये संजय...

देखें तस्वीरें- 

रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल परिवार के साथ भगवान तिरुपति बालाजी और पद्मापति का आशीर्वाद लेने तिरुपति जाएंगे। उसके बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद पर्दे से गायब सोहा अली खान करने जा रही हैं वेब पर डेब्यू

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़