रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 'व्हाइट वेडिंग' की तस्वीर वायरल, खूबसूरत लुक में दिखा कपल

ccc
रेनू तिवारी । May 19 2020 10:11AM

बॉलीवुड के सुपरहॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 2018 में शादी के बंधन में बंध गये थे। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पद्मावत, जैसी कई सुपरहिट दी है।

बॉलीवुड के सुपरहॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  2018 में शादी के बंधन में बंध गये थे। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  ने बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पद्मावत, जैसी कई सुपरहिट दी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  की लव स्टोरी की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से हुई थी। 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  ने इटली के लेक कोमो में नवंबर 2018 में शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में ढील के बाद घर से बाहर निकली हिमांशी खुराना, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर इस समय रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। वायरल हो रही रणवीर सिंह और दीपिका की  क्रिश्चियन वेडिंग की ये तस्वीर उनकी शादी की नहीं हैं। बल्कि फिल्म फाइंडिंग फैनी की हैं।

 

 क्रिश्चियन वेडिंग की ये तस्वीरे दीपवीर की शादी के दौरान भी काफी वायरल हुई थी। तस्वीरों को ये कहकर वायरल किया जा रहा था कि दीपवीर ने क्रिश्चियन वेडिंग की हैं, लेकिन सोशल मीडिया के ये सारे दावे गलत थे। दीपवीर ने हिन्दू परंपरा के अनुसार ही शादी की थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़