अपनी मां की यह बात सुनकर आंसू नहीं रोक पाये रणवीर सिंह, फफक-फफक कर रोने लगे! Video

मां ने वीडियो में कहा कि जब रणवीर फिल्मों में काम करने के लिए संघर्ष कर रहा था तब वह बाहर से जब घर आता तो कहता कि मां आज का दिन खराब था। उदास चेहरा देखकर समझ जाती थी लेकिल रणवीर ने कभी हम परेशान न हो इसके लिए कभी कुछ नहीं बताया।
बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह ने लंबे संघर्क के बाद आज इंडस्ट्री में ऐसा नाम बनाया है कि दर्शक सिर्फ उनका नाम सुनकर भी फिल्म देखने चले जाते हैं। रणबीर ने ये मुकाम अपने जानदार अभिनय के दम पर हासिल किया है। रणवीर सिंह को पर्दे पर हमेशा किरदार में डूबा हुआ और निजी जीवन में हमेशा खुश देखा गया है। रणवीर हमेशा मस्ती-मजाक करते ही दिखाई देते हैं। उनका इमोशनल साइड भी है ये किसी को पता नहीं था। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर की रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल जब रणवीर सिंह हिट होने लगे थे और धीरे-धीरे सुपरस्टार की केटेगरी में जाने लगे थे तो सेमी ग्रेवाल के टॉक शो मे बतौर गेस्ट गये थे। सेमी के शो में रणवीर सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बाते भी बताई। इसके अलावा सेमी के शो के दौरान रणवीर सिंह को उसकी मां का एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें वह रणवीर के संघर्ष के दिनों की बात कर रही हैं। मां ने इस वीडियो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर रणवीर सिंह अपने आंसू नहीं रोक सकें।
इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में नहीं अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी विद्या बालन की शकुंतला देवी
मां ने वीडियो में कहा कि जब रणवीर फिल्मों में काम करने के लिए संघर्ष कर रहा था तब वह बाहर से जब घर आता तो कहता कि मां आज का दिन खराब था। उदास चेहरा देखकर समझ जाती थी लेकिल रणवीर ने कभी हम परेशान न हो इसके लिए कभी कुछ नहीं बताया। वह हमेशा अपने संघर्ष को अपने तक रखता था। लेकिन अब जब रणवीर सक्सेसफुल हो गया है तब वो हम सबको अपने पुराने दिनों की कहानियां बताता है कि उसे क्या-क्या झेलना पड़ा, कैसे-कैसे कमेंट सुनने पड़े। उसने हमें अपने सारे दर्दों से दूर रखा. अब उसकी कहानी सुनने पर एहसास होता है कि वो इतनी ऊंचाइयों पर कितने संघर्षों से पहुंचा है।












