मेरी आवाज बनने के लिए शुक्रिया रफी साहब: रिषि कपूर

Rishi Kapoor says Thank you Rafi sahab for being my voice
[email protected] । Jul 31 2017 3:16PM

मशहूर अभिनेता रिषि कपूर ने दिवंगत गायक मोहम्मद रफी की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए बड़े पर्दे पर उनकी आवाज बनने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

मुंबई। मशहूर अभिनेता रिषि कपूर ने दिवंगत गायक मोहम्मद रफी की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए बड़े पर्दे पर उनकी आवाज बनने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने ट्विवटर पर गायक का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने गायक के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘महान मोहम्मद रफी सहाब को याद करते हुए। मेरी आवाज बनने के लिए शुक्रिया, आपको 37 वर्ष पहले खोया था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।’’ गायक का निधन वर्ष 1980 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़