7 बार IVF फेल, मिसकैरेज का दर्द! Surrogacy से मां बनीं एक्ट्रेस Sambhavna Seth, घर आए Twins

कई बार IVF फेल होने और मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद, एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी सरोगेसी की मदद से माता-पिता बन गए हैं। शादी के 10 साल बाद उनके घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद मनोरंजन जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर आखिरकार वह बड़ी खुशखबरी आ ही गई, जिसका वह पिछले 10 सालों से बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। 45 साल की उम्र में संभावना सेठ जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां बन गई हैं। शादी के लंबे इंतजार और कड़े संघर्ष के बाद उन्हें और उनके पति अविनाश द्विवेदी को माता-पिता बनने का सुख मिला है। संभावना ने यह बेहद प्यारी खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं।
महा दिवाली जल्दी आ गई, घर आए लक्ष्मी और गणेश
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने माता-पिता बनने की घोषणा की। उन्होंने इस खुशी को भगवान का आशीर्वाद बताते हुए लिखा, "हमें भगवान ने एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। हम जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इस साल हमारे घर महा दिवाली जल्दी आ गई है, क्योंकि साक्षात लक्ष्मी और गणेश हमारे घर पधार चुके हैं। हमारा दिल भगवान के प्रति आभार से भरा हुआ है। हर हर महादेव।"
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी, America से Gauri Spratt संग Wedding Date का किया बड़ा खुलासा
बच्चों को देखकर रो पड़ीं संभावना सेठ
संभावना सेठ सरोगेसी की मदद से इन जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। जैसे ही बच्चों के जन्म की खुशखबरी उन्हें मिली, वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक हो गईं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में संभावना ऊपर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके पति अविनाश द्विवेदी उन्हें संभालते और प्यार से ढांढस बंधाते दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata के लिए Kangana Ranaut ने किया था जॉन अब्राहम को फोन, लेकिन क्यों?
7 बार IVF फेल और मिसकैरेज का दर्द झेला
संभावना सेठ के लिए मां बनने का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने इस सुख को पाने के लिए सालों तक शारीरिक और मानसिक दर्द झेला है। उन्होंने मां बनने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया था, लेकिन उनका यह प्रयास एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 7 बार फेल हुआ। इस दौरान उन्होंने मिसकैरेज का भारी दुख भी झेला, जिससे वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार सरोगेसी के जरिए उनका मां बनने का सपना सच हो गया।
सेलेब्स ने दीं बधाईयां
इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जेमी लीवर, पाखी हेगड़े और फ्लोरा सैनी जैसे कई बड़े सितारों ने कपल पर खूब प्यार बरसाया है। वहीं फैंस भी संभावना और अविनाश के 10 साल लंबे संघर्ष और उनके कभी न टूटने वाले हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़















