संजू के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर महिला असिस्टेंट ने लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

sanju-director-rajkumar-hirani-accused-of-sexual-assault-by-woman-assistant
रेनू तिवारी । Jan 14 2019 1:34PM

ये आरोप किसी और ने नहीं फिल्म संजू के दौरान राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाए हैं। महिला का कहना है कि हिरानी ने 6 महीने (मार्च से सितंबर 2018) के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया।

साल 2018 में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रणबीर कपूर की फिल्म "संजू" का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को लोगों ने खूब पसंद किया था। रणबीर कपूर  ने संजय दत्त का किरदार हूबहू निभाया था। लेकिन आज ये फिल्म 2019 में एक बार फिर से चर्चा में हैं और सुर्खियों में आने की वजह छोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी हैं। फिल्म संजू के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी  पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ 26 जुलाई को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

ये आरोप किसी और ने नहीं फिल्म संजू के दौरान राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाए हैं।  महिला का कहना है कि हिरानी ने 6 महीने (मार्च से सितंबर 2018) के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया। ये उत्पीड़न संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान हुआ।

इसे भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

हफिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने संजू के को-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को भी इस मामले में मेल कर जानकारी दी है। उन्होंने विधु की पत्नी अनुपमा चोपड़ा, स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी, विधु की बहन और निर्देशक शेली चोपड़ा को भी मेल में मार्क किया है। जहां तक राजकुमार के जवाब की बात है तो उन्होंने अपने वकील आनंद देसाई के माध्यम से महिला के सभी आरोपों का खंडन किया है। देसाई ने हफिंगटन पोस्ट से कहा, "हमारे क्लाइंट पर लगे सभी आरोप झूठे, बेबुनियाद और साजिशन हैं। इनका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना है।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़