शहनाज गिल का बिग बॉस में आना सफल! सुपरस्टार के साथ करने जा रही हैं फिल्म

a
रेनू तिवारी । Apr 28 2020 7:20PM

शहनाज गिल को लोकप्रियता को देखते हुए कलर्स ने बिग बॉस खत्म होने के बाद उन्हें तुरंत नया शो ऑफर किया था। इस शो में शहनाज गिल को अपने लिए दूल्हा चुनना था। शो समय से पहले खत्म हो गया क्योंकि शहनाज गिल को शो के दौरान लगने लगा था कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को प्यार करती हैं।

बिग बॉस 13 में आये सदस्यों ने  इस बार खूब सुर्खियां बटौरी है। टीवी का विवादित शो सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बन गया।  शो के विनर भले ही सिद्धार्ध शुक्ला बनें हो लेकिन शो का टाइटल शहनाज गिल ने जीता था। पंजाब की सिंगर और एक्टर शहनाज गिल को लोगों ने खूब पसंद किया। सना की क्यूटनेस और सिद्धार्थ के साथ उनकी दोस्ती लोगों के दिल में बस गयी। शहनाज गिल ने पूरे शो को बड़ी ही मनोरंजक अंदाज में खेला और लोगों के दिल में जगह बनाई। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के बाद अब सोना महापात्रा के निशाने पर शाहरुख, जालिमा गाने के जरिए किया हमला

शहनाज गिल को लोकप्रियता को देखते हुए कलर्स ने बिग बॉस खत्म होने के बाद उन्हें तुरंत नया शो ऑफर किया था। इस शो में शहनाज गिल को अपने लिए दूल्हा चुनना था। शो समय से पहले खत्म हो गया क्योंकि शहनाज गिल को शो के दौरान लगने लगा था कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को प्यार करती हैं। वह यहां पर किसी और को अपना दूल्हा नहीं चुन सकतीं। इसके बाद ये भी खबरें आयी कि शहनाज गिल जल्द ही कपिल शर्मा के शो में आने वाली हैं लेकिन देशभर में शूटिंग बंद होने के कारण इस खबर पर भी विराम लग गया। 

इसे भी पढ़ें: रामायण के लक्षण का दिखा सेक्सी अंदाज, अंडरवॉटर रोमांस की थ्रोबैक फोटो वायरल

शहनाज गिल को लेकर ताजा खबरें आ रही हैं कि शहनाज गिल को नई फिल्म ऑफर हुई है। पंजाब के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल  के साथ शहनाज गिल पूरी फिल्म करने जा रही हैं। शहनाज ने अब तक पंजाब की छोटी-मोटी फिल्मों में काम किया था। उनके करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म होगी। शहनाज गिल से जुड़ी ये खबर शहनाज गिल के फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फिल्म से पहले गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल का एक वीडियो सॉन्ग भी शूट किया जाएगा। वीडियो सॉन्ग की कुछ तस्वीरों के साथ इस बात की जानकारी फैन क्लब ने साझा की है। ये खबर आने के बाद अब शहनाज गिल के फैंस फिल्म और सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़