शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय, पर आ रही है ये अड़चन!
मौनी रॉय भारत में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने पहले दुबई में शादी करने की योजना बनाई थी। इस जोड़े ने अब कथित तौर पर अपनी शादी को लेकर योजना बदल दी है माना जा रहा है।
मौनी रॉय भारत में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने पहले दुबई में शादी करने की योजना बनाई थी। इस जोड़े ने अब कथित तौर पर अपनी शादी को लेकर योजना बदल दी है माना जा रहा है कि वह अब भारत में ही वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खान दिन को सेलिब्रेट करेंगी।
इसे भी पढ़ें: 'जेठालाल' की बेटी ने शादी में छिपाने की बजाए दिखाए सिर के सफेद बाल, कुछ ने किया ट्रोल तो कुछ ने की तारीफ
मौनी रॉय जनवरी के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक सूत्र ने बताया कि मौनी और सूरज ने भारत में शादी की योजना बनाई है। सूत्र ने बताया कि मौनी और सूरज नांबियार काफी समय से प्यार में वह दोनों पहले ही शादी कर लेते लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया लेकिन अब जब कोरोना का कहर कम हुआ तब दोनों ने दुबई में शादी की योजना बनायी लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना के नये स्वरूप के आने से कई तरह के प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं इस लिए शादी को अब भारत में ही किए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के पोस्टर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की इस चीज ने खींचा सबका ध्यान!
अभिनेत्री पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर कूचबिहार की रहने वाली है। उसका प्रेमी सूरज दुबई में एक बैंकर और व्यवसायी है। वह बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी को आखिरी बार Zee5 की फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था। फिल्म सितंबर 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, मौनी को अपनी फिल्म, ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर को दिल्ली में रिलीज किया गया।