9.2 IMDb रेटिंग वाली Sapne vs Everyone 2 का दमदार Teaser रिलीज

Sapne vs Everyone 2
Instagram
एकता । Apr 16 2026 6:04PM

TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने पहले सीजन में 9.2 की IMDb रेटिंग हासिल की थी। इस बार कहानी प्रशांत के एक्टिंग संघर्ष और जिमी के रियल एस्टेट व राजनीति के दलदल में उलझने पर केंद्रित होगी।

एस्पिरेंट्स, पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक जैसी बेहतरीन सीरीज देने वाली TVF अब अपनी एक और सुपरहिट वेब सीरीज का नया सीजन लेकर आ रही है। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा था, जिसे IMDb पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली थी। सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल इस शो का अगला हिस्सा अब कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है।

'सपने वर्सेस एव्रीवन 2' (Sapne vs Everyone) का धमाकेदार टीजर आउट

बहुप्रतीक्षित सीरीज 'सपने वर्सेस एव्रीवन' के नए सीजन का टीजर जारी कर दिया गया है। यह सीरीज एक गहरा ड्रामा है, जो बड़े सपनों को पूरा करने की राह में आने वाली चुनौतियों, बदले की भावना और अपनी पहचान बनाने की कहानी को बयां करती है।

इस सीजन में भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली अपनी मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इनके साथ ही अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Ek Din Trailer Release | Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म में प्यार और याददाश्त खोने का दर्द, रोंगटे खड़े कर देगा जापान का यह सफर

क्या होगी इस बार की कहानी?

'सपने वर्सेस एवरीवन' सीजन 2 की कहानी मुंबई की चकाचौंध भरी फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट के पेचीदा कारोबार के बीच बुनी गई है। इस बार कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, 'सेल्स गॉड' के नाम से मशहूर जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति के दलदल में और गहराई तक उतरता हुआ दिखाई देगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़