Hansika Motwan Wedding | शादी की रस्में हुई शुरू, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के चेहरे पर आया दुल्हन-सा निखार

Wedding
Hansika Motwani Twitter
रेनू तिवारी । Nov 23 2022 4:47PM

हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में होगी। आने वाली शादी का जश्न हाल ही में माता की चौकी के साथ शुरू हुआ।

दुल्हन बनने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने बुधवार को अपने प्री-वेडिंग उत्सव की शुरुआत की। हंसिका मोटवानी दिसंबर में सोहेल खतुरिया (Sohael Khaturiya) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। नंवबर से ही उनके घर के अंदर कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग शूट से पहले आशीर्वाद लेने के लिए माता की चौकी पर देखा गया था। इस मौके की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। युगल ने माता की चौकी की यात्रा के साथ अपने उत्सव की शुरुआत की, जिसके लिए हंसिका ने लाल झिलमिलाती साड़ी पहनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह को मिला ‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ का अवॉर्ड, जानें क्यों इमोशनल हो गए एक्टर

हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में होगी। आने वाली शादी का जश्न हाल ही में माता की चौकी के साथ शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद, हंसिका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की और वे ट्रेंड होने लगी। समारोह के लिए होने वाली दुल्हन और उनके मंगेतर सोहेल खतुरिया ने माता की चौकी के लिए लाल रंग की ड्रेस पहनी। दोनों ने समारोह में लाल रंग की मैचिंग की थी।

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri के इन सितारों का असली नाम क्या है, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

होने वाली दुल्हन लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी, जिसे उन्होंने एक स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टिक्का के साथ एक्सेसराइज किया। उनके खुले बाल, भारी आईशैडो और दुल्हन की चमक उसके लुक में चार चांद लगा रही थी। दूसरी ओर सोहेल ने इवेंट के लिए हैवी मिरर वर्क वाली लाल शेरवानी चुनी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़