Top 10 Breaking News 10 July 2026 | Monsoon Heavy Rainfall | India-Australia Relations | Jaipur School Girl Suicide | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 10 July 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 10 July 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में दस्तक दे दी है। भले ही इस साल मानसून अपने तय समय (8 जुलाई) से एक दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा हो, लेकिन इसके आते ही देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के कारण देश के विभिन्न राज्यों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कें जलमग्न हो गईं, पेड़ उखड़ गए, संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के शुरुआती नौ दिनों में देशभर में 101.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य वर्षा (73.8 मिमी) से कहीं अधिक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान सिडनी और मेलबर्न में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व रणनीतिक बैठकें कीं। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की। यह बैठक दर्शाती है कि भारत के साथ मजबूत रिश्तों को लेकर ऑस्ट्रेलिया में दलगत सीमाओं से परे (क्रॉस-पार्टी) व्यापक समर्थन हासिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बढ़ते आयामों पर सार्थक चर्चा की। गर्मजोशी एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई यह बैठक भारत के साथ संबंधों को और गहरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में दलगत सीमाओं से परे व्यापक समर्थन को दर्शाती है।’’
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 20 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी से कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल गए हैं, वहीं कई वरिष्ठ नौकरशाहों को नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, राजस्व से लेकर चिकित्सा शिक्षा, बिजली वितरण और संस्कृति विभाग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे और दान के गबन के आरोपों के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुजराई विभाग (हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग) के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में दान पेटियों (हुंडी) और चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया की चौबीसों घंटे CCTV निगरानी करने का आदेश जारी किया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह के पास रखी दान पेटियों को खोलने, पैसे निकालने और उनकी गिनती करने के हर एक चरण की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी।
महाराष्ट्र के नासिक की एक विशेष अदालत ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को जमानत दे दी है। अदालत का यह आदेश इस समय कानूनी और सामाजिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि जमानत मंजूर करते समय विशेष न्यायाधीश ने जेल में भगवान कृष्ण के जन्म की ऐतिहासिक कहानी का संदर्भ दिया। गौरतलब है कि आरोपी महिला वर्तमान में पांच महीने की गर्भवती है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में एक और बड़ा झटका लगा है। गोवंडी के वार्ड नंबर 138 से निर्वाचित कॉर्पोरेटर (पार्षद) रोशन शेख की सदस्यता को बीएमसी ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कड़ी कार्रवाई जाति जांच समिति (Caste Scrutiny Committee) द्वारा उनके अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जाति प्रमाण पत्र को अमान्य और अवैध घोषित किए जाने के बाद की गई है। चूंकि रोशन शेख ने यह चुनाव ओबीसी के लिए आरक्षित सीट से जीता था, इसलिए उनका प्रमाण पत्र अमान्य होते ही उनका निर्वाचन भी रद्द हो गया।
इंडोनेशिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद अपने छह दिवसीय तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की मौजूदगी में युवा क्रिकेटरों और खेल जगत के दिग्गजों से मुलाकात की।इस ऐतिहासिक मैदान पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "MCG में कदम रखना किसी भी भारतीय के मन में एक साथ दो भावनाएं जगाता है। पहली, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरी, यह एहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है।" उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, "फिर भी, आज 'आखिरी ओवर के रोमांच' का कोई दबाव नहीं है। इसके बजाय, खेल की खुशी, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा है।"
अयोध्या में 'श्री रामभूमि' की शूटिंग चल रही है और अनुपम खेर ने आखिरकार उस किरदार से फैंस को रूबरू कराया है जिसे वह फिल्म में निभाएंगे। अनुभवी एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक शेयर किया और कन्फर्म किया कि वह अशोक सिंघल का रोल निभाएंगे। इसे अपने करियर के सबसे अहम किरदारों में से एक बताते हुए खेर ने कहा कि दिवंगत नेता का किरदार ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाना एक ऐसी ज़िम्मेदारी है जिसे वह बहुत महत्व देते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित नीर्जा मोदी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में एक नया और बेहद विचलित करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। मृतका के माता-पिता द्वारा जारी किए गए इस वीडियो ने घटना से ठीक पहले क्लासरूम के भीतर के खौफनाक माहौल और परिस्थितियों को उजागर कर दिया है। 1 नवंबर, 2025 को हुई इस घटना में 9 वर्षीय अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल की रेलिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी। अब इस नए फुटेज के आने के बाद स्कूल प्रशासन की भूमिका और पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
0% टैरिफ...मोदी के कदम रखने से पहले न्यूजीलैंड PM का मास्टरस्ट्रोक
जरा सोचिए कोई विदेशी दौरा शुरू भी नहीं हुआ और मेजबान देश ने पहले ही दिन से भारत को अरबों रुपए का फायदा करवा दिया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने भारत के लिए एक ऐसा बड़ा ऐलान कर दिया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले। पीएम मोदी दो दिनों के बेहद महत्वपूर्ण न्यूजीलैंड दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन उनके कदम वहां पड़ने से पहले ही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है जिसकी चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया के बिजनेस और पॉलिटिकल कॉरिडोर्स में हो रही है।
अन्य न्यूज़














