Deepinder Goyal ने Temple Device की डिलीवरी पर दी बड़ी अपडेट, Health Tech सेक्टर में मचेगी हलचल

जोमैटो के सह-संस्थापक दीपेंदर गोयल ने स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में नए वियरेबल डिवाइस टेंपल की घोषणा की है जो रीयल-टाइम मेटाबॉलिक स्थिति और मस्तिष्क रक्त प्रवाह की निगरानी करेगा। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस एआई के माध्यम से नींद, तनाव और एकाग्रता का विश्लेषण कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का लक्ष्य रखती है। दीपेंदर गोयल टेंपल वियरेबल हेल्थ टेक एआई डिवाइस भविष्य की तकनीक।
इस बीच Zomato के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल ने कंफर्म किया है कि इस साल बियरेबल डिवाइस ‘टेंपल’ की डिलिवरी शुरु होगी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने यूजर्स को ‘टेंपल’ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब तक लोगों ने इसका जो साइज देखा है यह उसके आधे साइज से भी कम हो गया है। यानी के टेंपल एक कॉम्पैक्ट डिवाइस होगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि टेंपल लोगों के शरीर को मेटाबोलिक स्थिति को रियल-टाइम में मेजर करेगा। इसको आप गाल, माथे और कान के बीच वाली जगह पर चिपका सकते हैं। दीपेंदर गोयल ने लिखा कि यह आपकी जिंदगी बदल देगा।
कुछ ही दिनों में शुरु होंगे प्री-ऑडर्स
इस पोस्ट में दीपेंदर गोयल ने लिखा कि Temple आपके द्वारा अब तक देखे गए आकार से आधे से भी कम साइज का हो गया है। यदि वॉल्यूम के हिसाब से देखें, तो टेंपल इस समय मार्केट में उपलब्ध सबसे छोटा और पावरपुल वियरेबल डिवाइस है। टेंपल के साथ रहना और ट्रेनिंग करना आपकी जिंदगी बदल देगा। जल्द ही हम अपने लिमिटेड लॉन्च एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरु करेंगे। जिसकी डिलीवरी 2026 के आखिर से पहल कर दी जाएगी।
टेंपल डिवाइस के क्या फायदे?
- टेंपल डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए। लेकिन दीपेंदर दावा कर चुके हैं कि भविष्य में टेंपल ऐसी डिवाइस बनेगी, जिसकी दुनिया को जरुरत होगी। बता दें कि, यह एक हेल्थ गैजेट है।
- इसका कार्य यूजर के दिमाग में बहने वाले खून की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। टेंपल को डेली लाइफ में पहना जा सकता है। यह डिवाइस एआई की मदद से दिमाग में बहने वाले खून का पैटर्न समझेगी।
- इसकी सहायता से किसी यूजर की मेमोरी , फोकस, तनाव, नींद आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। कहा जाता है कि टेंपल में 4 सेंसर लगे रहते हैं, लेकिन इनकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
टेंपल के लिए दीपेंदर का क्या प्लान है?
दीपेंदर ने अपने पोस्ट में बताया है कि टेंपल एक लिमिटेड डिवाइस होगी। इसको बल्क में नहीं उतारा जाएगा। आपको बताते चलें कि कंपनी ने शुरुआत में कुछ हजार यूनिट्स बनाए है। ग्लोबल मार्केट्स में भी इस डिवाइस को उतारा जाएगा।
Temple is now less than half the size of what you've seen so far.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) August 21, 2026
Volumetrically, Temple is now the smallest wearable on the market, and the most^10 powerful. Living and training with Temple is going to change your life.
We will start taking pre-orders for our limited launch… pic.twitter.com/L7tCEW588p
अन्य न्यूज़













