Top 10 Breaking News 3 September 2026 | Russia-Ukraine War | Hathnikund Barrage Accident | Politics Heats Up Over Disha Salian Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Top 10 Breaking News 3 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Top 10 Breaking News 3 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Disha Salian Case में CBI जांच पर गरमाई राजनीति, Aditya Thackeray बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं
बॉम्बे हाई कोर्ट के दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI को FIR दर्ज करने का निर्देश देने पर, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं है। मैं इस पर जवाब क्यों दूं? BJP हर किसी को बदनाम करने की कोशिश करती है। उन्होंने सालों तक राहुल गांधी को 'पप्पू' बनाने की कोशिश की है। उन्होंने पिछले छह सालों से मुझे बदनाम करने की कोशिश की है।
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा और वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर तथा बाढ़ जैसे हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद चिंतित हैं। काशी में बाढ़ का असर लगातार बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री ने खुद मोर्चा संभालते हुए वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से सीधे बातचीत की और राहत-बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों को कम से कम परेशानी हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए।
प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को तलाक देने का फैसला किया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक ने जम्मू की एक अदालत को हलफनामा भेजकर अपने इस फैसले की जानकारी दी है और लंबे समय से अलग रहने का हवाला दिया है। मलिक ने हलफनामे में कहा कि उन्होंने पिछले आठ सालों से मुशाल से बात नहीं की है और उन्हें न तो फ़ोन पर और न ही वीडियो कॉल के ज़रिए उनसे बातचीत करने की इजाज़त दी गई है।
DGCA Safety Audit में भारतीय एयरलाइंस की खुली पोल, US FAA की जांच से पहले सामने आईं कई गंभीर कमियां
अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (FAA) जल्द ही भारतीय एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और यहां की एयरलाइंस की सेफ्टी ऑडिट करने के लिए आने वाला है। FAA की टीम में पांच से सात अधिकारी शामिल होंगे, जो अक्टूबर-नवंबर में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में जाकर हां एविएशन सेक्टर के सुरक्षा मानकों की परख करेंगे।इसके पीछे का मकसद FAA को यह सुनिश्चित करना है कि क्या भारतीय एविएशन वॉच डॉग डीजीसीए एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित स्टेक होल्डर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों पर कितने खरे उतरते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक और शिखर सम्मेलन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह बैठक तभी संभव होगी जब क्रेमलिन यूक्रेन के साथ एक वास्तविक 'शांति समझौते' की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए तैयार हो। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए 80 वर्षीय रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना अमेरिका और वैश्विक व्यापार के हित में है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज पर बाढ़ राहत और बचाव अभ्यास (Flood Relief Exercise) के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। अभ्यास के दौरान नाव पलटने से यमुना नदी में बहे भारतीय सेना के जवान का शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बरामद कर लिया गया है। इस दुखद खबर के मिलते ही चलाए जा रहे व्यापक खोज एवं बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) को समाप्त कर दिया गया।
Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन
भारतीय वायु सेना (IAF) के पूर्व ग्रुप कैप्टन और 'वीर चक्र' से सम्मानित अभिनंदन वर्तमान के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारत के सबसे लोकप्रिय फाइटर पायलटों में से एक अभिनंदन अब गोवा आधारित रीजनल एयरलाइन FLY91 में कमर्शियल पायलट के रूप में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अगस्त 2026 में ही इस एयरलाइन से जुड़ चुके थे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी एक निजी मामला है। हालांकि, भारतीय एविएशन सेक्टर में अभिनंदन की एंट्री को लेकर खासा उत्साह है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता के कामाक स्ट्रीट स्थित TMC दफ़्तर पर BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने "हथियारों से लैस होकर" हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को "चौंकाने वाला और अस्वीकार्य" करार देते हुए पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
Nepal-Tibet Border पर भीषण Flood से भारी तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत
नेपाल-तिब्बत सीमा से सटे इलाकों में रह रहे समुदायों के लिए दुनियाभर के लोगों के दिलों में संवेदनाएं उमड़ रही हैं। पिछले बुधवार आई विनाशकारी बाढ़ ने पूरे गांवों को तबाह कर दिया और दर्जनों महत्वपूर्ण पुलों तथा सड़कों को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। इस आपदा में 1,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अब तक के सबसे बड़े सुरक्षा ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक ही दिन में लगभग 1.8 करोड़ बैरल कच्चा तेल ले जा रहे 40 कमर्शियल जहाज़ों को अमेरिकी सैन्य सुरक्षा (Escort) के तहत सुरक्षित जलमार्ग से निकाला गया। युद्ध शुरू होने के बाद से इसे एक रिकॉर्ड ऑपरेशन माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीनों से जारी संघर्ष से पहले इस रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण जलमार्ग से रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुज़रता था।
अन्य न्यूज़















