Top 10 Breaking News | 7 March 2026 | Nepal General Election 2026 | US-Israel-Iran War | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 7 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 7 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
हिंद महासागर का शांत पानी अब वैश्विक शक्तियों के टकराव का नया केंद्र बन गया है। एक तरफ जहां अमेरिकी सबमरीन ने ईरानी फ्रिगेट IRIS देना (IRIS Dena) को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया, वहीं दूसरी ओर भारत ने मानवीय आधार पर ईरान के एक अन्य नौसैनिक पोत IRIS लवन (IRIS Lavan) को कोच्चि में 'सेफ हार्बर' (सुरक्षित ठिकाना) प्रदान किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिस दिन (28 फरवरी) अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए, उसी दिन ईरान ने भारत से अपने युद्धपोत IRIS लवन के लिए तत्काल डॉकिंग की अनुमति मांगी थी। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के लिए क्षेत्र में मौजूद इस जहाज में गंभीर तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। भारत ने 1 मार्च को मंजूरी दी और 4 मार्च को यह पोत कोच्चि पहुंचा। वर्तमान में जहाज के 183 क्रू मेंबर्स को कोच्चि में नौसैनिक सुविधाओं में ठहराया गया है।
पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ ले चुका है। अमेरिकी खुफिया विभाग (US Intelligence) के हवाले से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि रूस, ईरान के साथ अमेरिकी सैन्य संपत्तियों (Military Assets) की खुफिया जानकारी साझा कर रहा है। इस कदम से ईरान को क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी जंगी जहाजों, विमानों और अन्य सामरिक ठिकानों को सटीक निशाना बनाने में मदद मिल सकती है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई) के बाद से रूस सक्रिय हो गया है।
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी त्रिकोणीय युद्ध की आग अब खाड़ी देशों तक पहुंच गई है। ईरान द्वारा सऊदी अरब के ऊर्जा केंद्रों और रणनीतिक ठिकानों पर किए गए हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों ने सऊदी नेतृत्व को चिंता में डाल दिया है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख (COAS) फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ एक उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक की। मीटिंग के दौरान, दोनों पक्षों ने हाल के ईरानी हमलों और अपने जॉइंट स्ट्रेटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के तहत जवाब देने के संभावित तरीकों पर चर्चा की। सऊदी रक्षा मंत्री द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए बयानों के अनुसार, नेता इस बात पर सहमत हुए कि ऐसे हमले इलाके की शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं।
नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह (बालेन) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) देश के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। पिछले साल सितंबर में हुए 'जेन जेड' (Gen Z) के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए इन पहले चुनावों ने नेपाल के स्थापित राजनीतिक दलों की नींव हिला दी है। राजनीतिक रूप से अस्थिर राष्ट्र में स्थापित राजनीतिक दलों के प्रभुत्व को ध्वस्त करते हुए आरएसपी के इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना है।
लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष लामबंद, No Confidence Motion का समर्थन करेगी Mamata की TMC
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के निर्देशानुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। यह घटनाक्रम बजट सत्र के दूसरे चरण से ठीक पहले सामने आया है, जो 9 मार्च से शुरू होने वाला है। इस चरण में तीन कांग्रेस सांसद सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने से रोकने के लिए अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पेश करने वाले हैं।
Modi Govt. ने Emergency Powers का किया उपयोग, कंपनियों को LPG Production बढ़ाने के दिये निर्देश
पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है और इसका असर भारत में रसोई गैस की उपलब्धता तथा कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। एक ओर केंद्र सरकार ने आपात अधिकारों का उपयोग करते हुए देश की तेल शोधन कंपनियों को घरेलू रसोई गैस का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है, वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी बीच घरेलू तथा वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में भी वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।
नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुआ एक मामूली-सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और 26 वर्षीय युवक तरुण बुटोलिया की जान चली गई। चार मार्च को हुई इस घटना ने पूरे इलाके को तनाव और भय के माहौल में डाल दिया है। हम आपको बता दें कि एक बच्चे की खेल खेल में हुई छोटी-सी गलती ने कुछ ही देर में ऐसा रूप ले लिया कि एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं और पूरा मोहल्ला स्तब्ध रह गया। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब तरुण के परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपने घर की छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसने पानी से भरा गुब्बारा फेंका जो पास के घर की एक महिला पर गिर गया। यह महिला दूसरे धर्म की है। बताया जा रहा है कि तरुण के परिवार ने तुरंत माफी भी मांग ली थी, लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं हुई। आरोप है कि महिला ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया जिससे तनाव बढ़ गया।
बिहार की सियासत में पिछले दो दशकों से 'अजेय' रहे नीतीश कुमार ने अब अपनी विरासत की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार कल यानी रविवार (8 मार्च) को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे। इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि उन्हें राज्य की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जेडी(यू) के वर्कर्स और लीडर्स लगातार मांग कर रहे हैं कि निशांत को पॉलिटिक्स में आना चाहिए। यह मांग शुक्रवार की मीटिंग के दौरान एक बार फिर उठाई गई, जिसमें पार्टी लीडर्स ने कहा कि निशांत अपने पिता की जगह लेने के लिए सबसे अच्छे चॉइस होंगे। खास बात यह है कि मीटिंग के दौरान, नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि राज्यसभा मेंबर बनने के बाद भी वह पार्टी पर नजर रखेंगे।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से शनिवार को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है। हाई कोर्ट ने साल 2002 के चर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया है। यह फैसला जस्टिस की बेंच ने सुनाया, जिसने निचली अदालत (CBI कोर्ट) द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को रद्द कर दिया। यह फैसला सात साल से ज़्यादा समय बाद आया है, जब एक स्पेशल CBI कोर्ट ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के चीफ को दोषी ठहराया था और उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना के मुताबिक, हाई कोर्ट ने पहले के फैसले को पलट दिया और उन्हें पत्रकार की हत्या से जुड़े आरोपों से बरी कर दिया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी केरल यात्रा के दौरान एक बार फिर अपने चिर-परिचित 'जन-संपर्क' वाले अंदाज में नजर आए। शनिवार सुबह, तिरुवनंतपुरम रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने इडुक्की जिले के पीरुमाडे में स्थित ग्लेमेरी एस्टेट में चाय बागान की महिला श्रमिकों के साथ समय बिताया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रवाना होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जब उन्होंने चाय के बागानों में महिलाओं के एक समूह को काम करते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाने का निर्देश दिया। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल और सांसद डीन कुरियाकोस भी मौजूद थे।
अन्य न्यूज़















