मारुति के सात मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले दस वाहनों की सूची में

7 Maruti Suzuki cars among the Top 10 best selling cars in India for April
[email protected] । May 24 2018 6:39PM

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में अपनी शीर्ष स्थिति को बरकरार रखा है। घरेलू यात्री वाहन बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दस वाहनों में से सात मॉडल उसके हैं।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में अपनी शीर्ष स्थिति को बरकरार रखा है। घरेलू यात्री वाहन बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दस वाहनों में से सात मॉडल उसके हैं। वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने भी अपनी मौजूदगी बनाए रखी है और बाकी बचे तीन मॉडल इस सूची में उसके ही हैं। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति की स्विफ्ट है। इस बार अप्रैल में इसकी 22,776 कारें बिकीं जबकि अप्रैल 2017 में इसकी 23,802 कार बिकीं थी।

सूची में दूसरे स्थान पर मारुति का ही डिजायर मॉडल रहा जिसकी 21,401 इकाइयां इस दौरान बिकीं। पिछले साल इसके डिजायर टूर मॉडल की 8,606 कारें बिकी थीं। मारुति की आल्टो 21,233 इकाई के साथ सूची में तीसरे, बलेनो 20,412 इकाई के साथ चौथे और वैगन आर 16,561 इकाई के साथ पांचवें स्थान पर रही है। हुंदै की एलीट आई 20 इस सूची में छठे स्थान पर रही है। अप्रैल 2018 में उसकी 12,369 कारें बिकीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 12,668 का था। सातवें स्थान पर हुंदै की ग्रांड आई 10 रही। समीक्षावधि में इसकी 12,174 इकाइयां बिकीं हैं। पिछले साल अप्रैल में यह मॉडल सूची में 12,001 वाहन की बिक्री के साथ छठे स्थान पर था। मारुति की विटारा ब्रेजा 10,818 इकाई की बिक्री के साथ आठवें, सिलेरियो 9,631 इकाईयों की बिक्री के साथ नौंवें स्थान पर रही। वहीं हुंदै की क्रेटा 9,390 इकाई की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़