वेदांता को तेल एवं गैस परियोजना के विस्तार के लिए मिली मंजूरी

इस विस्तार के तहत कंपनी तीन लाख बैरल प्रति दिन की क्षमता को बढ़ाकर चार लाख बैरल प्रतिदिन करने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह सात साल के दौरान क्रमबद्ध तरीके से निवेश कर परियोजना का विस्तार करेगी।
नयी दिल्ली। वेदांता लिमिटेड को राजस्थान के तेल एवं गैस परियोजना के विस्तार के लिये हरित मंजूरियां मिल गयी हैं। इस विस्तार पर कंपनी 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। कंपनी ने एक परिपत्र में इसकी जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें: एल्युमीनियम उद्योग लागत कम करे और उत्पादन बढ़ाएँ: खनन सचिव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने आंतरिक विशेषज्ञ समिति के सुझाव के आधार पर प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी दे दी। इस विस्तार के तहत कंपनी तीन लाख बैरल प्रति दिन की क्षमता को बढ़ाकर चार लाख बैरल प्रतिदिन करने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह सात साल के दौरान क्रमबद्ध तरीके से निवेश कर परियोजना का विस्तार करेगी।
अन्य न्यूज़














