अशोक लीलैंड दो साल में 400 करोड़ का निवेश करेगी

[email protected] । Mar 28 2017 5:13PM

अशोक लीलैंड अगले दो साल में नये हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) के विकास में 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी और उसकी 2019-20 तक बिक्री तिगुनी करने की योजना है।

हिंदुजा की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड अगले दो साल में नये हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) के विकास में 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी और उसकी 2019-20 तक बिक्री तिगुनी करने की योजना है। कंपनी रिश्तों में खटास के बाद पिछले साल निसान से अलग हो गयी और अब उसकी नये मॉडल के साथ नजर निर्यात बाजार पर है। ये नये मॉडल दो नये प्लेटफार्म पर विकसित किये जाएंगे। उत्पाद विकास को गति देने के लिये कंपनी उन कर्मचारियों को फिर से नियुक्त कर रही है जो पूर्व में निसान के साथ बनी संयुक्त उद्यम कंपनी छोड़कर चले गये थे।

अशोक लीलैंड के अध्यक्ष (एलसीवी एवं रक्षा) नितिन सेठ ने कहा, ‘‘..अगले 12 महीने से लेकर दो साल में एलसीवी के लिये उत्पाद के विकास पर 400 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दो नये प्लेटफार्म होंगे जहां हम कई मॉडलों का विकास कर सकते हैं। इसमें विभिन्न इंजन क्षमता की दाहिने तरफ से गाड़ी चलाने से लेकर बायीं तरफ से गाड़ी चलाना शामिल है। इसका कारण यह है कि हम न केवल घरेलू बाजार को बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों को भी ध्यान दे रहे हैं।’’ अशोक लीलैंड का जब निसान के साथ संयुक्त उद्यम था, तब संयुक्त उद्यम समझौता न तो उसे एलसीवी और न ही निर्यात की अनुमति देता था।

पिछले साल सितंबर को अशोक लीलैंड और निसान मोटर ने आठ साल पुरानी भागीदारी को समाप्त कर दिया। जापानी सहयोगी तीन संयुक्त उद्यम में अपनी पुरानी हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जतायी। मई 2008 में दोनों कंपनियों ने तीन संयुक्त उद्यम- अशोक लीलैंड निसान व्हीकल लि., निसान अशोक लीलैंड पावर ट्रेन लि. और निसान अशोक लीलैंड टेक्नोलाजीज लि..बनायी थी। सेठ ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम एलसीवी खंड में उल्लेखनीय कंपनी होंगे। हमारा 2019-20 तक एक लाख सालाना बिक्री हासिल करने का लक्ष्य है।’’ सेठ ने बिक्री तिगुनी होने का भरोसा जताया जो फिलहाल 35,000-36,000 इकाई सालाना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़