BHEL ने कलेश्वरम सिंचाई परियोजना की 116 MW की एक और इकाई चालू की

bhel-commissioned-another-116-mw-unit-of-kaleshwaram-irrigation-project
[email protected] । Aug 5 2019 5:55PM

सार्वजनिक क्षेत्र की भेल ने तेलंगाना में कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत 116 मेगावाट की एक और इकाई चालू की है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने सोमवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी अबतक कुल 116-116 मेगावाट की कुल सात इकाइयों में से पांच चालू कर चुकी है।

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भेल ने तेलंगाना में कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत 116 मेगावाट की एक और इकाई चालू की है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने सोमवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी अबतक कुल 116-116 मेगावाट की कुल सात इकाइयों में से पांच चालू कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: 2020-21 से 8% से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा भारत: राजीव कुमार

तेलंगाना सरकार द्वारा विकसित कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य के पेडापल्ली जिले में स्थित है। भेल ने इस साल में अप्रैल और मई चार इकाइयां पहले ही चालू कर ली है। प्रत्येक इकाई को इस रूप से डिजाइन किया गया है कि वह 89.16 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी 105.5 मीटर खींच सकती है। भेल को परियोजना के तहत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्यों को करना है। इसमें डिजाइन, विनिर्माण, आपूर्ति और अन्य संबंधित कार्यों के साथ वर्टिकल पंप के सात सेट को चालू करना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़