बीएसई सेंसेक्स छह महीने के निचले स्तर से उबरा

[email protected] । Nov 22 2016 5:31PM

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज छह महीने के निचले स्तर से उबरते हुए 196 अंक की बढ़त के साथ 25,960 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी लाभ के साथ बंद हुआ।

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज छह महीने के निचले स्तर से उबरते हुए 196 अंक की बढ़त के साथ 25,960 अंक पर पहुंच गया। वहीं घरेलू निवेशकों की व्यापक लिवाली तथा मजबूत वैश्विक संकेतों से नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26,039.70 अंक के दिन के उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली से कुछ नीचे आया और अंत में 0.76 प्रतिशत या 195.64 अंक की बढ़त के साथ 25,960.78 अंक पर बंद हुआ।

इससे पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स 1,752.54 अंक टूटा था। निफ्टी भी 8,019.05 अंक के दिन के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 73.20 अंक या 0.92 प्रतिशत के लाभ के साथ 8,002.30 अंक पर बंद हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़