विश्व बैंक, भारत के बीच उत्तराखंड में जलापूर्ति के लिए करार

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 23 2018 8:35AM
विश्व बैंक और भारत ने आज उत्तराखंड में छोटे शहरी इलाकों में जलापूर्ति सेवाओं में सुधार के लिए 12 करोड़ डॉलर का ऋण करार किया है। एक आधिकारिक बयान
उत्तराखंड। विश्व बैंक और भारत ने आज उत्तराखंड में छोटे शहरी इलाकों में जलापूर्ति सेवाओं में सुधार के लिए 12 करोड़ डॉलर का ऋण करार किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार जहां उत्तराखंड में जलापूर्ति तथा साफ -सफाई सेवाओं के पायलट और नवोन्मेषी क्रियान्वयन में काफी काम हुआ है, लेकिन राज्य के छोटे शहरों पर इसकाध्यान नहीं दिया गया।
इसमें कहा गया है कि 2001 से 2011 के दौरान राज्य की शहरी आबादी में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 32 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे ने कहा कि इस कार्यक्रम से शहरों से जुड़े क्षेत्रों में सात लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि इससे राज्य में जलापूर्ति का क्षेत्र बढ़ेगा। इससे सेवाओं की सतत आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़