दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप

Government
ANI
रेनू तिवारी । Apr 4 2026 1:28PM

दिल्ली सरकार ने निविदा प्रक्रिया में एक बड़ा सुधार करते हुए अग्रिम राशि (ईएमडी) जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परियोजनाओं में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार की गुंजाइश को खत्म करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब लोक निर्माण विभाग (PWD) और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग की निविदा प्रक्रियाओं में अग्रिम राशि (EMD) जमा करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक लोक निर्माण विभाग और बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग की परियोजनाओं में बोलीदाताओं को उस कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से ईएमडी जमा करनी पड़ती थी, जहां परियोजना स्थित होती थी।

इसे भी पढ़ें: Economic Situation of Jammu and Kashmir | GSDP वृद्धि दर में गिरावट, बढ़ता कर्ज और विकास की चुनौतियां

 

सिंह ने कहा, यह प्रणाली अक्सर अनावश्यक हस्तक्षेप, सूचना लीक होने की संभावना और बोली प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर चिंताओं का कारण बनती थी। ईएमडी को पूरी तरह से ऑनलाइन करके, हम अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Top 10 Breaking News 4 April 2026 | US Fighter Jets Down By Iran | Strait of Hormuz Crisis | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है कि ईमानदार ठेकेदारों को उचित अवसर मिले और सार्वजनिक धन का उपयोग पूर्ण जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि नई प्रणाली के तहत ईएमडी अब केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी और बोलीदाता अपने निविदा दस्तावेजों के साथ ई-खरीद पोर्टल पर स्कैन की गई प्रति अपलोड करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़