Market में दोहरी मार! Sensex-Nifty के साथ रुपया भी टूटा, Dollar हुआ मजबूत

Rupee Falls in Share Market
AI Generated

अमेरिकी-ईरान तनाव पर बातचीत की खबरों के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 94.77 पर आ गया। इस गिरावट ने बाजार की धारणा में अचानक बदलाव को दर्शाया है, जबकि पिछले दिन रुपया मजबूत हुआ था।

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर पहुंच गया। अमेरिका तथा ईरान के तनाव कम करने और बातचीत फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर चर्चा करने की खबरों के बाद बाजार की भावना में अचानक बदलाव आया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 69 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.49 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.01 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 160.24 अंक टूटकर 77,798.28 अंक पर जबकि निफ्टी 30.25 अंक फिसलकर 24,300.70 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.83 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़