Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani

Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित वार्षिक संसदीय दीपावली कार्यक्रम में भाग लिया। इस विशेष दौरे पर उन्हें महिला प्रतिनिधित्व और आर्थिक भागीदारी में किए गए कार्यों के चलते आमंत्रित किया गया था। वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों और भारतीय प्रवासियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित संसद भवन में आयोजित वार्षिक संसदीय दीपावली समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईरानी ने 23 से 26 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के विशेष यात्रा कार्यक्रम के तहत सिडनी और कैनबरा का दौरा किया। महिला प्रतिनिधित्व और आर्थिक भागीदारी के क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए मेजबानों ने उन्हें इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।

दौरे के दौरान उनका परिचय लघु व्यवसाय मंत्री ऐन एली, सांसद एंड्रयू चार्लटन, जूलियन हिल और टिम वाट्स तथा पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट समेत अन्य नेताओं से कराया गया। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक और वित्त मंत्री एवं महिला मंत्री सीनेटर कैटी गैलाघर ने समारोह में ईरानी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में भी उनका उल्लेख किया।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग के साथ अलग से हुई बातचीत में ईरानी ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में भारतीय प्रवासियों के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों, व्यापार, निवेश और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़